फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   girl with football size tumour in abdomen

बच्ची के पेट में मिला 15 किलो का ट्यूमर, 2 फुटबॉल के बराबर!

Mon, 21 Jul 2014 10:24 AM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
girl with football size tumour in abdomen

हमें अगर शरीर पर छोटी सी खरोज भी आ जाए, तो हमारा सारा ध्यान दिन भर वहीं पर रहता है।

विज्ञापन


सोचिए इस बच्ची का क्या हाल होता होगा जिसको अपने पेट के ट्यूमर की वजह से न सिर्फ हर पल दर्द सहना होता होगा बल्कि उसे कोई मूवमेंट करने में भी कितनी दिक्कतें आती होंगी।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के हीलॉन्गजीयांग में रहने वाली 11 साल की छोटी सी बच्ची हैन बिंगबिंग पिछले 5 सालों से इस ट्यूमर के साथ जी रही थी।

विज्ञापन

नहीं थे रूपए

girl with football size tumour in abdomen

पिछले पांच सालों से लड़की के पेट में ये ट्यूमर विकराल रूप लेता जा रहा था। वो इतना बढ़ गया था कि एक नजर में देखकर ऐसा लगता था कि बच्ची मानो नौ महीनों की प्रेगनेंसी में हो।

उसके पेट में असल में ओवेरियन टेराटोमा नाम का ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि वो दो फुटबॉल के बराबर था।

इतने ऊंचे और मोटे पेट के साथ हैन बस किसी तरह जी रही थी। वो जिस भी अस्पताल में ले जाई गई वहां उसके पेट को देखकर डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना किया और हैन के परिवार के पास ऑपरेशन के रूपए भी नहीं थे।

हुआ ऑपरेशन

girl with football size tumour in abdomen

हैन की बिगड़ती हालत के बारे में जब ग्वांजाउ स्थित एक अस्पताल को पता चला, तो उन्होंने हैन को ऑपरेट करने का जिम्मा उठाया।

हैन का ऑपरेशन भी किया जो तीन घंटों से भी ज्यादा चला। डॉक्टरों ने कहा कि इस बहादुर बच्ची ने इतने दर्द के साथ भी ट्यूमर से लड़ती रही, ये बात काबिल-ए-तारीफ है।

उन लोगों ने बताया कि हैन के पेट से ट्यूमर निकाल लिया गया है और वो धीरे-धीरे अब ठीक हो रही है।

ऐसी ही अजीबोगरीब खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed