फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   girl found with 4 kilo hairball inside stomach

लड़की के पेट से मिले 4 किलो बाल, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Oct 2014 10:49 AM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
girl found with 4 kilo hairball inside stomach

जब कोई शारीरिक रूप से कमजोर होना शुरू हो जाता है, तो इलाज या देखभाल के अभाव में उसकी तबीयत बद से बद्दतर होती चली जाती है।

विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक क्रिगिस्तान के बैटकेन कस्बे में रहने वाली 18 साल की युवती आयपरी एलेक्सीवा पिछले कई दिनों से तेज पेट दर्द और कुपोषण का शिकार थी।

उसे पानी पीने तक में तकलीफ होती थी। बढ़ते दिनों के साथ वो कमजोर ही होती जा रही थी। उसे और उसके परिवारवालों को समझ ही नहीं आ रहा था कि ऐसा उसके साथ क्यों हो रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताई वजह

girl found with 4 kilo hairball inside stomach

भयावह पेट दर्द से परेशान आयपरी को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसके सभी जांचे फौरन ही हुईं। डॉक्टर ये देखकर स्तब्‍ध रह गए कि आयपरी के पेट में बहुत बड़े बालों को गुच्छा पड़ा है।

उन्होंने तुरंत आयपरी की जान बचाने के लिए उसे ऑपरेट किया। उन्होंने कहा कि लड़की का पेट अजीबोगरीब रूप से सूज चुका था। अगर उसको ऑपरेट ना करते तो थोड़ी ही देर में वो दम तोड़ देती।

आयपरी के पेट से चार किलो बाल का गुच्छा मिला। बाद में पता चला कि उसे बचपन से ही कारपेट और पर्दे की छोटी-छोटी धारियां खाने का शौक था।

लेकिन बची जान

girl found with 4 kilo hairball inside stomach

पर्दे और कारपेट खाने के अलावा वो खुद अपने बाल भी खाती थी। बचपन से ऐसी आदत होने के बावजूद वो हमेशा स्वास्‍थ ही रही। लेकिन, अचानक उसे इतना बड़ी पीड़ा सहनी पड़ी, ये हैरान कर देने वाली बात थी।

ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया और अब आयपरी ने ये वादा किया है वो इस आदत को छोड़ देगी। वो खुद भी अपने ही पेट का ये हाल देखकर डर गई थी।

डॉक्टरों ने बताया उसका ये शौक एक तरह की मानसिक विकार है जो धीरे-धीरे ही करके जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed