एक जुखाम से गलने लगा ये शख्स, यकीन न हो तो पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाम को हम यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं। हम वेट करते हैं कि वो अपनेआप कुछ दिनों बाद ठीक होकर चला जाएगा।
डेली मेल के मुताबिक जब इस शख्स को कॉमन कोल्ड यानी की जुखाम हुआ तो इसने भी यही सोचा। लेकिन जब जरूरत से ज्यादा टाइम लगने के बाद भी जुखाम नहीं गया तो 34 साल के ऐल्क्स ने डॉक्टर को दिखाया।
इसके बाद वो डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें स्ट्रेप ऐ नाम की बीमारी है जो असल में तब होती है जब जुखाम वाला बैक्टीरिया शरीर के उन हिस्सों में पहुंच जाता है जहां वो नहीं पहुंचना चाहिए।
सड़ने लगा शरीर
ऐल्क्स को पता भी नहीं चला और धीरे-धीरे स्ट्रेप ऐ बीमारी का बैक्टीरिया उनके शरीर के कई हिस्सों को अंदर से सड़ाने लगा।
जल्द ही उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वो कोमा में चले गए। उनके पैर और हाथ काले पड़ने लगे और उनका शरीर जैसे गल-गल कर खत्म होने लगा।
डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की जुगत में कई ऑपरेशन्स किए। इन ऑपरेशनों में उन्हें अपने नाक का कुछ हिस्सा और होंठ गवांने पड़े।
मर जाएंगे वो
बहुत दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद हाल ही में ऐल्क्स अभी घर लौटे हैं।
हांलाकि उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं है और उनकी हालत में गिरावट ही आती जा रही है।
डॉक्टरों के मुताबिक वो ऐल्क्स के बचे दिन की गिनती बढ़ा सकते हैं लेकिन अनहोनी को होने से नहीं रोक सकते।
इन सब के बावजूद ऐल्क्स अब खुश हैं और अब अपने परिवार के साथ रहकर ही बचे दिन ठीक से बिता देना चाहते हैं।
अरे ये क्या! टीचर बनी नाबालिग स्टूडेंट के बच्चे की मां