इस शख्स के पूरे बदन में फैले पेट के कीड़े, हैरान कर देंगी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोई भी जगह हो, खान-पान को लेकर लोगों के अपने शौक होते हैं। किसी को शाकाहारी खाना पसंद है तो कोई मांसाहार में अपनी पसंद तलाशता है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक चीन के ग्वानजाउ प्रांत में रहने वाले एक शख्स को मछली खाने का बहुत शौक था। एक दिन उसने चीन की नामी मछली सुशी को खा लिया।
मछली वाला स्पेशल व्यंजन उसे इतना रास आया कि उसने कुछ ज्यादा ही मात्रा में खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई। थोड़े दिनों बाद भी जब उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो वो डॉक्टर के यहां पहुंचा।
स्थिति देखकर डॉक्टर हो गए अचंभित
इस चीनी आदमी की ये शिकायत थी कि उसके पूरे बदन में दर्द रहता है। उसके पूरे शरीर में अंदर ही अंदर खुजली होती है और पेट में कुछ ज्यादा ही दर्द की शिकायत है।
डॉक्टरों ने उसकी परेशानी सुनकर उसे पूरे बदन को स्कैन करने की बात कही। स्कैन करने के बाद जो नतीजा सामने आया वो वाकई दंग करने वाला ही था।
डॉक्टरों ने देखा कि उनके पेशेंट के पूरे बदन में टेपवर्म फैल चुके हैं। चेहरा, गला, पीठ, पेट, पैर और यहां तक के प्राईवेट पार्ट में भी पेट के कीड़े फैले चुके थे।
मछली थी वजह
डॉक्टरों ने बताया कि जिस दिन इस शख्स ने ज्यादा मात्रा में मछली खा ली थी, वो कच्ची ही रह गई थी। ठीक तरह से नहीं पकाई गई मछली को खाने के बाद उसमें पड़े कीड़े पेट में बढ़ने लगे।
वो इतनी तेजी से बढ़े कि बदन को कोई हिस्सा नहीं बचा। उन्होंने ये भी सूचित किया कि अब चीन में ऐसे मामले काफी बढ़ गए हैं। लोगों के मछली खाने का शौक ही उन पर ऐसे भारी पड़ रहा।
आधी पकी मछली खाने से ऐसा होना लगभग तय होता है, इसलिए उसे पकाकर ही खाना चाहिए। इस शख्स को बचा लिया गया। लेकिन डॉक्टरों ने चेताया कि अगर ये टेपवर्म दिमाग तक पहुंच जाते तो आदमी को बचाना मुश्किल हो जाता।