फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   fat girl died due to high cravings for food

ये लड़की भूख पर नहीं कर पाई काबू, अंजाम मिला चौंकाने वाला

Wed, 15 Jul 2015 09:01 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
fat girl died due to high cravings for food

खाने की शौकीन एक लड़की ने चालाकी से फ्रिज खुलवा कर इतना खाना खा डाला कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इंगलैंड के स्टैफॉर्डशायर की रहने वाली 23 साल की क्रिस्टी डेरी प्रेडर विली नाम की बीमारी से जूझ रही थी जिसकी वजह से उसे असीमित भूख लगती थी और इसी कारण उसका वजन भी बढ़ा हुआ था।

विज्ञापन


क्रिस्टी को एक खास सेवा गृह में रखा गया था और उस पर कड़ी निगरानी रखी जाती थी। उसके लिए एक फ्रिज रखा गया था जिसमें उसके लिए खाने का सामान रहता था। लेकिन फ्रिज में ताला लगा रहा था। लेकिन अपनी लगातार भूख लगने की बीमारी के चलते क्रिस्टी उस फ्रिज को खोलने की नीयत में लगी रहती थी।
विज्ञापन


एक दिन क्रिस्टी ने सेवा गृह के लोगों को अपनी बातों में फंसा कर फ्रिज का ताला खुला छोड़ने के लिए मना लिया। बस फिर क्या था, वह पूरा दिन डबल डेकर चॉकलेट और कॉरनेटो आईसक्रीम खाती रहती थी और ज्यादा खाने की वजह से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल की उम्र से थी बीमारी की शिकार

fat girl died due to high cravings for food

क्रिस्टी की मां ने एक महीने पहले ही सेवा गृह को उसकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें लिखा गया था कि उसकी बेटी की बीमारी उसकी जान ले सकती है।

क्रिस्टी को दो साल की उम्र से ये बीमारी थी। उसकी मां जूली फेलोज कहती हैं कि उन्होंने पूरी कोशिश की थी उसके खान पान पर काबू रखने की लेकिन क्रिस्टी किसी न किसी बहाने से खाने की तरफ हाथ बढ़ा ही देती थी।

क्रिस्टी की मां कहती हैं, ''सेवा गृह में जाने से पहले भी जब क्रिस्टी घर में रहती थी तब खाने से भरी सभी अलमारियों और फ्रिज में ताले लगे रहते थे ताकि वो उन तक न पहुंच पाए। क्रिस्टी ने फैसला किया कि वह अकेले, आजादी से रहना चाहती है और मैं उसे रोक नहीं पाई। उसकी खुशी के लिए मैंने उसे सेवा गृह जाने दिया। मुझे लगा था वो वहां सुरक्षित और खुश रहेगी।''

खाना पकाने का भी था शौक

fat girl died due to high cravings for food

क्रिस्टी की मां ने बताया कि उसे खाना पकाने का भी बहुत शौक था। बचपन में तो उसकी मां उसे हरी सब्जियों और सलाद से भरी प्लेट खाने के लिए दे देती थी जो कि सेहतमंद था लेकिन वह जब बड़ी हुई तो अपनी मर्जी का खाना खाने लगी।

जूली अक्सर अपनी बेटी से बात कर के उसके हाल चाल लेती रहती थी। क्रिस्टी को खोने के बाद वो कहती हैं कि अगर इसके बाद इस बीमारी से जूझ रहे एक भी इंसान की जिंदगी बचा पाई तो मेरे लिए बहुत बड़ी कामयाबी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed