फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   doctors removed 360 galstones from women

OMG! महिला के पेट से निकली एक दो नहीं बल्कि 360 पथरियां

Sat, 08 Aug 2015 05:32 PM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
doctors removed 360 galstones from women

कम लेकिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जब आती हैं तो सब को हैरत में डाल के जाती हैं। डेली मेल के मुताबिक हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक ऐसा मेडिकल मामला आया जिसके बारे में सुनकर दंग रह जाएंगे।

विज्ञापन


इस महिला का नाम मौशमी डैम है। वो 49 साल की हैं। पिछले कई दिनों से उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत थी।  उन्हें पिछले महीने ही पीलिया भी हो गया। तब उन्हें लगा कि डॉक्टरी सलाह अब जरूरी है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उनकी हालत को समझते हुए उनके कई टेस्ट किए और अल्ट्रासाउंड भी किया। वो ये जानकर हैरान थे कि इस महिला के पित्त में पथरियों का पूरा जंखाड़ पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरन भर्ती हुई PGI में

doctors removed 360 galstones from women

जैसे ही डॉक्टरों ने इस मामले को समझा, मौशमी को पीजीआई, कोलकाता भर्ती करने को भेजा। वहां डॉ माखन लाल साहा ने बताया कि उन्हें अभी तक पित्त-पथरी का ऐसा मामला देखने को नहीं मिला था।

उन्होंने बताया कि इन सभी पथरियों की साइज पांच मिलिमीटर तक की थी। इन्हें निकालने में उन्हें पूरे पचास मिनट का टाइम लगा। उन्होंने जोड़ा कि हैरत की बात है कि सभी पथरियां एक ही साइज की हैं।

ऑपरेशन के बाद मौशमी के पित्त-पथरियों को जार में स्टोर कर देने की बात भी की गई। लेकिन इसके लिए उन्होंने मना कर दिया। फेंक देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed