हैरतअंगेज! कभी नहीं रो सकती है ये बच्ची
सोचिए, क्या हो अगर आप बहुत दुखी हो और फूट-फूट कर रोना चाह रहें हों, लेकिन ऐसा न कर सकें?
बहुत घुटन सी महसूस होगी ना? पर, यही घुटन इस तीन महीने की बच्ची के साथ जिंदगी भर रहने वाला है।
डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक ये बच्ची कभी नहीं रो सकती है। जन्म के तीन महीने बाद तक भी वो आज तक नहीं रो पाई है।
दुर्लभ बीमारी
दरअसल, तीन महीने की लेया रैपर जो इंगलेंड के कॉर्नवॉल में रहती है, एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।
इस बीमारी में वोकल कार्डस् अत्यधिक संकरें होने और एक तरह से पैरालाइज हो जाते हैं। इस वजह से वो दोनों तरफ से हिल नहीं पाते हैं और उनमें से आवाज नहीं निकल सकती है।
लेया ना ही कोई आवाज निकालती है और ना ही रोती है। उसे तो सांस लेने में भी दिक्कत होती है।
कर रहें है कोशिश
लेया ताकि सांस ले पाए इसलिए उसका एक बार ऑपरेशन भी हो चुका है।
लेकिन आवाज निकलने और बोल पाने की कोशिश अभी भी डॉक्टर कर रहें हैं।
उप्स! ऐसी भिड़ाई गाड़ी, तीसरे माले पर जा लटकी