भांग के साथ ब्रेस्ट कैंसर का ऐसा इलाज, चौंका देगा आपको!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोधकर्ता हमेशा ताबूतों, ममी और लाशों के मिलने पर उसे पूरी तरह से जांचते हैं। एंशियंट ओरिजन्स के मुताबिक हाल ही में साइबेरिया में ओकोक की राजकुमारी की 2500 साल पुरानी ममी मिली है।
बता दें कि ओकोक की राजकुमारी को अटलाई प्रिंसेज भी बोला जाता था। साइबेरिया की इस राजकुमारी की ममी रूस में पाई गई। उसके कंकाल के पास से भांग के पैकेट पाए गए।
इस ममी की जांच रूस के नोवोसिब्रेस्क इंस्ट्टियूट और आर्कियोलॉजी एण्ड एथनोग्राफी में किया जा रहा है।
जांच में अब तक ये पता चला कि राजकुमारी ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थी और साथ ही उसे कई और बीमारियां भी थी।
राजकुमारी के बगल से भांग का पैकेट पाया गया है। शोधर्ताओं ने बताया कि ये इस बात का संकेत था कि राजकुमारी किसी इलाज के दौर से गुजर रही थी।
बदन में मिले टैटू
टैटू करवाने का ट्रेंड कोई नया नहीं हैं। जनजातियां गवाह हैं कि टैटू करवाते रहना लोगों की परंपरा में शामिल था। इस राजकुमारी के बांहों पर भी टैटू मिले हैं।
टैटू जानवरों के आकार में बनाए गए हैं। शोधकर्ताओं ने ममी का एमआरई किया। सबसे पहली जांच के बाद उन्होंने बताया कि राजकुमारी के दांए स्तन में कैंसर था।
ये कहा नहीं जा सकता है कि उसकी मौत ब्रेस्ट कैंसर से ही मौत हुई होगी क्योंकि उसमें और भी कई बीमारियां होने के संकेत मिले हैं।
घुटने का अति कमजोर होना और सिर की चोट साबित करती है कि उसे बहुत तेज पीड़ा से दो-चार होना पड़ता था। उसे भयावह दर्द की शिकायत रहती होगी।
भांग था कारगर इलाज
प्रोफेसर नटालिया पोलोस्मैक कहती हैं कि अपनी दर्द को दूर रखने के लिए ये राजकुमारी एनलजेसिक्स यानी के दवाइयों का प्रयोग करती थी।
एक पैकेट जिसमें बड़ी मात्रा में भांग भरा हो और उसकी लाश के बगल से पाया जाए तो इसका मतलब है कि वो औरत भांग सूंघती रही होगी।
वैज्ञानिकों ने माना है कि इतिहास गवाह है कि लोगों ने हमेशा से रोगों को दूर रखने के लिए भांग को उपयोग में लाया है।
भांग को दर्द भगाने के लिए इस्तेमाल में लाए जाने की कहानी के साक्ष्य 2737 बीसी से मिले हैं। वैज्ञानिकों ने माना है कि भांग में ऐसे तत्व होते हैं जो घातक कैंसर सेल्स को खत्म कर सकते हैं।
अगर वो पीड़ा ना खत्म कर सके, तो असहनीय पीड़ा से तो मुक्ति दिला ही देते हैं। इस बात का पता भले ही मॉर्डन लोगों को ना हो, लेकिन पुरानी सभ्यताओं के लोग इस राज का जानते थे और उपयोग में लाते थे।
ये राजकुमारी भी दर्द को दूर भगाने के लिए भांग सूंघती थी और इसलिए मरने के बाद भी लोगों ने उसकी लाश के बगल में वही रखा।