डॉक्टरों ने पसलियों से बना दिए कान, आप भी पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी किसी ऐसे इंसान को देखा है जिसके कान नहीं हों या फिर बहुत ही छोटे हों?
नहीं ना। ऐसा इसलिए क्योंकि ये है ही एक दुर्लभ मामला। हटफोर्डशायर, इंगलैंड में रहने वाला किरन जन्म से ही बायलैटरल माइक्रोशिया नाम की बीमारी से पीड़ित था।
डेली मेल के मुताबिक उसके कान ठीक तरह से विकसित नहीं थे और अजीबोगरीब रूप से छोटे दिखते थे। वो जन्म से ही सुन नहीं सकता था, लेकिन बड़े कान होने की चाहत उसे हमेशा से थी।
होगा सपना पूरा
ग्रेट ऑरमन्ड स्ट्रीट हॉस्पिटल के सर्जनों ने मिलकर कीरन के बड़े कान होने का सपना पूरा किया।
इसके लिए उन्होंने कीरन के पसलियों के कार्टिलेज का इस्तेमाल किया। पसलियों के कार्टिलेज से उन्होंने कान बनाए।
छह घंटे चला ऑपरेशन
कीरन का ये ऑपरेशन छह घंटों तक चला। इसके बाद उसने न के बराबर दिखने वाले कानों की जगह सुंदर और बड़े दो कान दिखे।
अब ना सिर्फ वो बल्कि उसके माता-पिता भी बहुत खुश हैं। इस मौके पर कीरन ने अपनी सेल्फी भी खींची।
अब कीरन कुछ दिनों बाद हवा के झोंकों की आवाज और चिड़ियों की आवाज भी सुन सकेगा।
पहले भी आई खबरें
आपको बता दें कि हाल में ऐसे कई लोगों के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए हैं जो किसी का किसी वजह से अपने अंग खो चुके थे।
ऐसी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
OMG! डॉक्टरों ने हाथ पर उगाया कान, फिर सही जगह जोड़ा
बिना नाक के बच्ची हुई पैदा, यकीन ना हो तो देखें ये तस्वीरें!