फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   Bad at math? Blame mom and dad

गणित में कमजोर? आप नहीं कोई और है इसका जिम्मेदार

Fri, 21 Aug 2015 12:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bad at math? Blame mom and dad

अक्सर देखा जाता है कि अन्य विषयों में होशियार बच्चों की गणित में हवा टाईट हो जाती है। गणित का भूत ज्यादातर लोगों को सताता है। लेकिन क्या आप जानते हैं। गणित में कमजोर होने की वजह आप खुद नहीं होते हैं, बल्कि माता-पिता की वजह से आपको इस कमजोरी से गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन


शिकागो विश्वविद्यालय में हुए नए अध्ययन में पता चला है कि गणित में कमजोर होना भी एक अनुवांशिक लक्षण हैं। मां-पिता की वजह से बच्चे गणित में कमजोर होते हैं। इस लिए गणित में कमजोर बच्चों के असली गुनहगार उनके माता-पिता होते हैं।
विज्ञापन

'माता-पिता को बदलना होगा गणित के प्रति रवैया'

Bad at math? Blame mom and dad

विश्वविद्यालय ने बच्चों के अलावा उनके माता-पिता को भी इस अध्ययन शामिल किया और उनसे पूछा कि गणित के प्रति उनका रवैया क्या रहता है? वो कब कैसे अपने बच्चों की गणित में मदद करते हैं?

लेखक शियान बेलॉक कहते हैं कि अक्सर माता-पिता का रवैया ये रहता है कि अगर बच्चे गणित में कमजोर होते हैं तो माता-पिता उनके लिए ट्यूशन का इंतजाम करने पर जोर देते हैं। शायद उन्हें ये नहीं पता कि किसी भी विषय को इंटरेस्टिंग बनाने में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम होती है।

शोधार्थियों के मुताबिक इस अध्ययन का मकसद इतना है कि गणित में बच्चों की कमजोरी का सही पता लगाया जा सके और जड़ से समस्या का हल हो सके। क्यों कि आज के युग में अच्छे करियर के लिए गुणित की भूमिका अहम है। अगर असल समस्या का हल होता है तो बच्चों का भविष्य खुद-व-खुद उज्जवल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed