{"_id":"56d9621d4f1c1bdd078b4672","slug":"baby-without-a-nose-and-one-eye-took-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदा हुई एक आंख वाली बच्ची, नाक भी गायब","category":{"title":"Science Wonders","title_hn":"विज्ञान के चमत्कार","slug":"science-wonders"}}
पैदा हुई एक आंख वाली बच्ची, नाक भी गायब
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:53 PM IST
सार
- मिस्र से आया अनोखा मामला
- एक आंख वाली बच्ची ने सभी को किया हैरान
विज्ञापन
baby with one eye
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिस्र में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है जिसके चेहरे पर एक आंख के सिवाए कुछ नहीं है। इस बच्चे के माथे के बीचोंबीच एक आंख है और होंठ जैसा अंग तो है लेकिन सही आकार में नहीं है। इस बच्चे के चेहरे पर नाक भी नहीं है।
विज्ञापन
डेलीमेल की खबर के मुताबिक मिस्र में पैदा हुए इस बच्चे को साएक्लोपिया नाम की बीमारी है जिसमें बच्चे के चेहरे पर एक ही आंख होती है। दुख की बात यह है कि यह बच्चा ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं बच पाएगा।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक यह बीमारी तब हो जाती है जब बच्चा मां के गर्भ में होता है और काफी ज्यादा रेडिएशन के संपर्क में आ जाता है। इनका दिल भी सही आकार में नहीं होता।
विज्ञापन
साएक्लोपिया एक बहुत दुर्लभ बीमारी है जो नवजातों में पाई जाती है लेकिन इस बीमारी के साथ पैदा हुए बच्चे लंबी जिंदगी नहीं जी पाते और जन्म के कुछ ही दिन बाद मर जाते हैं।
साउदी अरब की एक वेबसाइट स्लाटी.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों का मानना है कि मां द्वारा ली गई दवाइयों और रेडिएशन के आपस में मिलने से यह स्थिति पैदा हुई होगी।
एक निजी अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ और बच्चे की देखरेख कर रहे डॉक्टर अहमद बदरुद्दीन ने बताया कि बच्चा और भी कई विकृतियों के साथ पैदा हुआ है। बच्चे की यह तस्वीर परिवार वालों ने ही दी है।
यह बीमारी जानवरों में ज्यादा पाई जाती है। इसका नाम साएक्लोपिया मिस्र के ही एक आंख वाले पौराणिक दैत्य के नाम पर रखा गया है।