फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   baby suffering from ovarian cancer

नवजात बच्ची के बच्चेदानी की हुई सर्जरी, अनोखा मामला!

Tue, 17 Mar 2015 02:53 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
baby suffering from ovarian cancer

कभी आपने ऐसा सुना है कि किसी छोटी सी नवजात बच्ची को जन्म से ही बच्चेदानी का कैंसर हो? डेली मेल के मुताबिक ऑक्सफर्ड में रहने वाली जेसिका स्टीलस्मिथ के लिए वो पल जिंदगी का काफी अहम था जब उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन


लेकिन जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद जेसिका ने देखा कि उनकी बेटी ओलिविया कुछ खाती-पीती ही नहीं है। उसका पेट अचानक बढ़ता चला जा रहा है और वो काफी रोती है।
विज्ञापन


इस बात से चिंतित होकर वो ओलिविया को डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टरों को भी शुरूआत में लगा कि बच्ची को शायद अपच की शिकायत होगी। पर टेस्ट ने तो जैसे डॉक्टरों के भी होश उड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची को था ओवेरियन ट्यूमर

baby suffering from ovarian cancer

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सब दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। ओलिविया को बच्चेदानी का कैंसर था। ये एक बच्ची में होना काफी दुर्लभ था।

डॉक्टरों ने बताया कि अगर उसे ऑपरेट ना किया गया तो वो कैंसर बढ़ जाएगा और कम उम्र में ही बच्ची की जान चली जाएगी।

ऐसे में जूलिया ने एक अहम फैसला लिया और अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए तैयार हो गई।

डॉक्टरों के लिए भी था मुश्किल

baby suffering from ovarian cancer

अब महिलाओं में ओवेरियन कैंसर को ऑपरेट करना आम सी बात है। पर बच्ची के बच्चे दानी में ऐसा करना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है।

चूंकि बच्ची की बच्चेदानी ठीक से विकसित भी नहीं हुई होती हैद्व इसलिए ये काम दिक्कतों भरा होता है। फिर भी नन्ही सी ओलिविया ने ऑपरेशन के दर्द को झेला और बाद में उसकी दो सालों तक कीमोथेरेपी भी चली।

दो साल की ओलिविया अब इस जानलेवा कैंसर से पूरदी तरह से मुक्त है। ये अपनेआप में एक बड़ी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed