फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   baby born eith static hair, cause lightning

प्रेगनेंट मां पर गिरी बिजली, अजीबोगरीब बच्ची हुई पैदा

Wed, 16 Jul 2014 10:07 AM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
baby born eith static hair, cause lightning

हम अक्सर टीवी देखते हुए जब कोई कॉमेडी सीन देखते हैं तो उसमें दिखाया जाता है कि अगर किसी ने कुछ गलत खा-पी लिया होता है तो उसके कान से धुंआ निकलता है और बाल खड़े हो जाते हैं।

विज्ञापन


टीवी में मजाक में दिखने वाला ये सीन इस बच्ची की असली कहानी से मेल खाता है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक कैन्ड्रा विलानुएवा के ऊपर उस दौरान बिजली गिर गई थी जब वो प्रेगनेंट थी।
विज्ञापन


उनकी किस्मत अच्छी थी कि बिजली गिरने के बाद भी उनकी जान को कोई खतरा नहीं हुआ और उन्हें अस्पताल ले जाकर फौरन बचा लिया गया।

हो गई बच्ची

baby born eith static hair, cause lightning

हैरानी की बात ये थी कि कैन्ड्रा जैसे ही अस्पताल गई, थोड़ी ही देर में उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

कैन्ड्रा ने किंबर्ले गार्डेन नाम की बेहद सुंदर और प्यारी बेटी को जन्म दिया। लेकिन जन्म से बच्ची के बाल खड़े थे।

इस बात पर कैन्ड्रा और उनके पति को कुछ अजीब लगा। उनका कहना था कि उनके घर में भी किसी के खड़े बाल नहीं हैं, तो फिर किंबर्ले के कैसे।

डॉक्टरों ने की जांच

baby born eith static hair, cause lightning

एमरजेंसी सी सेक्‍शन सीजेरियन से हुई किंबर्ले की फौरन जांच हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बच्ची के बाल अजीबोगरीब तरीके से इसलिए खड़े हैं क्योंकि जब मां पर बिजली गिरी थी तो गर्भ में इसका असर बच्चे पर पड़ा था।

बच्चे की जान तो बची रही लेकिन बिजली के झटके की वजह से उसके बाल खड़े हो गए। वो पेट में रहकर ही शॉक में चली गई जिसकी वजह से उसके बाल ऐसे हो गए हैं।

किंबर्ले मैक्सिको से है और घटना के एक साल बाद भी वो ना तो बैठ पाती है और ना ही खाना पचा पाती है। उसके बाल भी खड़े ही रहते हैं और वो कुछ बोलती भी नहीं है। उसको ठीक करने के लिए अभी उसकी जांच जारी है।

ऐसे ही अजीबोगरीब किस्से-कहानियों को पढ़नें के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed