फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   a helmet that can cure baldness

गंजे हैं आप? अब ये जादुई हेलमेट करेगा इलाज

Thu, 12 Jun 2014 11:19 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
a helmet that can cure baldness

दुनिया में करोड़ों लोग गंजेपन से परेशान रहते हैं। विग लगाना या फिर गंजे होकर घूमना, दोनों ही स्थितियां ऐसी हैं जो उन्हें शर्मनाक लगती हैं।

विज्ञापन


लेकिन डेली मेल के मुताबिक कैलीर्फोनिया की एक कंपनी ने एक ऐसे जादुई हेलमेट का आविष्कार कर लिया है जो गंजे लोगों के बाल उगा सकती है और बाल बढ़ने की स्पीड भी अच्छी कर सकती है।
विज्ञापन


कंपनी दावा करती है कि इससे गंजे लोग अपने असली बाल वापस पा सकते हैं। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इस हेलमेट को पहनकर कुद देर बैठने से बाल न सिर्फ तंदरूस्त होते हैं बल्कि चमकदार और मोटे भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

a helmet that can cure baldness

ये अनोखा हेलमेट लेसर थेरेपी पर काम करेगा। इसमें 80 लेसर सेंसर लगे हुए हैं। ये हेलमेट रीचार्जेबल है और ठंडे लेसर पैदा कर बाल उगाता है।

जब कोई गंजा व्यक्ति इस हेलमेट को पहनता है तो ये कूल लेसर छोड़ना शुरू करता है। स्कैल्प पर कूल लेजर फौलिकल को टारगेट करते हैं जिससे बाल की बढ़त और ग्रोथ दोनों ही अच्छी होती है।

कंपनी क्लेम करती है कि इसे पहनने से बाल भी टूटने और गिरने बंद हो जाते हैं और जितने भी सिर में फॉलिकल हैं वो बढ़ने लगते हैं।

कर सकते हैं आर्डर

a helmet that can cure baldness

अगर आप बालों के लिए ट्रीटमेंट लेते-लेते परेशान हो गए हैं और फिर भी कोई इलाज समझ नहीं आ रहा है तो इस खास हेलमेट को पहन अपनी मुसीबत से हमेशा के लिए निजात पा सकते हैं।

ले‌किन इस मुसीबत से मुक्ति के लिए आपको अपनी जेब हल्की करनी होगी। ये हेलमेट आपको 45000 से कुछ ज्यादा रूपयों का पड़ेगा।

इसे आप घर में पहन कुछ देर बैठकर एक बार फिर से अपने बालों को आता देख सकते हैं।

हैरतअंगेज! इस परिवार की हर पीढ़ी में जन्म लेते हैं जुड़वा बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed