फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   A Bermuda Triangle also exists in space, equipments stop working

अंतरिक्ष में भी मौजूद है एक बरमूडा ट्राएंगल, काम करना बंद कर देते हैं यहां अंतरिक्ष उपकरण

Tue, 20 Feb 2018 05:27 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Updated Tue, 20 Feb 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
A Bermuda Triangle also exists in space, equipments stop working
समंदर की तरह अंतरिक्ष में भी एक बरमूडा त्रिकोण है, जहां पहुंचते ही अंतरिक्ष यात्रियों को अजीब तरह के अनुभव होते हैं। कंप्यूटर और सैटेलाइट काम करना बंद कर देते हैं। अंतरिक्ष का यह इलाका दक्षिणी अटलांटिक महासागर और ब्राजील के आसमान के ठीक ऊपर मौजूद है। इसे दक्षिण अटलांटिक एनोमली कहा जाता है। जहां तक हो सके अंतरिक्ष यात्री इस इलाके से बचने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन


ब्राजील के आसमान के ऊपर काम करना बंद कर देते हैं अंतरिक्ष उपकरण 

अंतरिक्ष का बरमूडा त्रिकोण दक्षिण अटलांटिक एनोमली


दो बार इस इलाके से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यात्री टेरी वट्स ने बताया, पहले स्पेस मिशन में ही उन्हें इसका अनुभव हो गया। वह सोने जा रहे थे, लेकिन तभी उनकी आंखें सफेद तेज रोशनी से चौंधिया गईं। हालांकि टेरी ने अंतरिक्ष में जाने से पहले ही इस इलाके के बारे में पढ़ा था, लेकिन साक्षात इसका अनुभव परेशान करने वाला था। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष के बरमूडा ट्रायंगल से गुजरते वक्त अंतरिक्ष उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। यहां तक की नासा की अंतरिक्ष दूरबीन हबल भी इस इलाके से गुजरते वक्त काम नहीं करती है। अब चूंकि कई निजी कंपनियां भी अंतरिक्ष मिशन पर काम कर रही हैं, इसलिए इससे बचना ज्यादा जरूरी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य के विकिरण में छिपा है राज

वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य से आने वाले विकिरण को धरती की वैन एलेन बेल्ट रोकती है। इस बेल्ट से टकराते ही विकिरण अंतरिक्ष में बिखर जाता है। पर चूंकि धरती गोल नहीं बल्कि ध्रुवों पर चपटी है और बीच में ज्यादा मोटी है। इसलिए एलेन बेल्ट भी ध्रुवों के करीब धरती के ज्यादा करीब आ जाती है। इसलिए इन इलाकों में विकिरण का ज्यादा असर दिखाई देता है। विकिरण वाला यही इलाका अंतरिक्ष का बरमूडा दक्षिण अटलांटिक एनोमली है। 


पानी से करते अपनी हिफाजत

वैज्ञानिक इस विकिरण से बचने के लिए 23 किलोग्राम वजन वाले बैग की मदद से पानी की एक दीवार खड़ी कर देते हैं। विकिरण पानी को पार नहीं कर पाता है। 

हरी रोशनी वाला खूबसूरत नजारा

ध्रुवों पर धरती और सूर्य की किरणों की टक्कर से हरी रोशनी पैदा होती है। उत्तरी ध्रुव पर इस नजारे को देखने के लिए हजारों किलोमीटर दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed