फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   5 kilo tumour in uterus

जन्म देने जा रही थी बच्चे को, पर निकला 5 किलो का ट्यूमर!

Thu, 16 Apr 2015 04:15 PM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
5 kilo tumour in uterus

रोमानिया में रहने वाली 42 साल की मडालीना नीगू का गर्भ पिछले नौ महीनों से तेजी से बढ़ने लगा था। डेली मेल के मुताबिक वो खुश थी ये सोचकर कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन


फिर एक दिन उनको पेट में अचानक तेज दर्द उठने लगा। उन्हें लगा कि उनकी डिलिवरी होने वाली है और वो प्रसव पीड़ा में हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फौरन अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर भी महिला को पीड़ा में देखते हुए डिलिवरी की तैयारी में जुट गए। एकदम फटाफट उन्होंने आखिरी जांचें करवाईं। पर, जांच के बाद के परिणामों में तो उनके होश ही उड़ा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गई बड़ी गलतफहमी

5 kilo tumour in uterus

जांच में पता चला कि मडालिना के गर्भ में बच्चा नहीं, बल्कि बच्चे के बराबर ट्यूमर है। ये ट्यूमर बढ़कर उसके बच्चेदानी तक फैल गया था।

हैरत की बात ये है कि महीनों बाद भी इस औरत को इस बात की कोई खबर नहीं थी। डॉक्टरों ने फौरन प्रेगनेंसी की सर्जरी को ट्यूमर निकालने जैसी गंभीर सर्जरी में तब्दील किया।

उन्होंने मडालिना के बच्चेदानी से पांच किलो का ट्यूमर निकाल बाहर किया। महिला अभी आईसीयू में ही और सक्ते में है।

पिछले कई सालों में नहीं देखा ऐसा ट्यूमर

5 kilo tumour in uterus
इतना बड़ा ट्यूमर निकलाने के बाद डॉक्टरों ने माना कि पिछले कई सालों में भी उन्हें ऐसा बड़ा ट्यूमर ऑपरेट करने को नहीं मिला।

मडालिना इस बात से काफी टूट गई हैं कि अब वो कभी मां नहीं बन सकती। लेकिन वो भगवान का शुक्रिया मना रहीं हैं कि उनकी जान बच गई।

वो ओवेरियन सिस्ट था जिसे वो बच्चा मान बैठी थीं। उनकी जिंदगी को अभी पहले जैसा बनते-बनते वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed