{"_id":"68ada422b67c19832b0db4c6","slug":"rajasthan-donkeys-fed-gulab-jamun-in-bhilwara-know-unique-ritual-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: राजस्थान में गधों को खिलाया जा रहा है गुलाब जामुन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: राजस्थान में गधों को खिलाया जा रहा है गुलाब जामुन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Tue, 26 Aug 2025 05:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:40 PM IST
सार
Viral Video: महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत में लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए। परंपरागत मान्यता के मुताबिक, झमाझम बारिश होने पर गधों को मिठाई खिलाई जाती है। हाल ही में बारिश के बाद ग्रामीणों ने यह अनोखा आयोजन किया।
विज्ञापन
राजस्थान में गधों को खिलाया जा रहा है गुलाब जामुन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Viral Video: राजस्थान के कई जिलों में बारिश ने तबाही मची रखी हैं। सड़कों पर पानी भरा है, मकान गिर रहे हैं और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण प्रशासन के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे लोग घरों में कैद हैं। तो वहीं राज्य के कुछ इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में कुछ इलाकों में खेत सूखे पड़े हैं और फसलों को पानी की जरूरत है। बारिश होने के लिए किसान पारंपरिक टोटकों और प्रार्थनाओं का सहारा ले रहे हैं ताकि बारिश हो और खेतों में हरियाली वापस आ जाए। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत महेंद्रगढ़ में बारिश की कामना के लिए एक अनोखा और अजीबोगरीब नजारा दिखा है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत में लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए। परंपरागत मान्यता के मुताबिक, झमाझम बारिश होने पर गधों को मिठाई खिलाई जाती है। हाल ही में बारिश के बाद ग्रामीणों ने यह अनोखा आयोजन किया। ग्रामीणों ने न सिर्फ गधों की पूजा की बल्कि उन्हें गुलाब जामुन खिलाकर खुशी का इजहार भी किया। यह आयोजन अच्छी बारिश होने की खुशी और ग्रामीणों की मन्नत पूरी होने पर किया गया।
विज्ञापन
वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
Viral Video: शेरों के झुंड ने मगरमच्छ को दबोचा, मुंह में पकड़कर ऐसा नोचा कि उड़ा दिए चिथड़े, वीडियो वायरल
गांव में आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीरें और घटनाक्रम अब चर्चा का विषय बने हुए हैं। आमतौर पर गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं ऐसा कहावत, मजाक या तंज के रूप में सुनने को मिलती है, लेकिन महेंद्रगढ़ में यह कहावत सच साबित हो गई। यहां सचमुच गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए।
Video: 'सफेद कार, काली कार या शराब का ठेका किसकी गलती है?', हादसे का वायरल वीडियो देखकर लोगों ने पूछे सवाल
महेंद्रगढ़ गांव में गधों की पूजा और उन्हें मिठाई खिलाने का यह आयोजन ग्रामीण समाज की परंपराओं, आस्थाओं और प्रकृति के प्रति सम्मान को उजागर करता है। जहां एक ओर मानसून की तबाही झेल रहे लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बारिश की कमी वाले इलाकों में ऐसे अनोखे आयोजन लोगों की उम्मीदों को जीवित रखते हैं। किसानों का कहना है कि अब वे आने वाले दिनों में अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।