Viral Video: शख्स के गुदगुदी करते ही हरकत में आया अजगर, वीडियो देख नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
Viral Video: अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। वीडियो में एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है और फिर जो नजारा देखने को मिलता है, वो और भी चौंका देने वाला होता है। जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Python Viral Video: आमतौर पर लोग सांप तो दूर, उसके नाम से ही घबरा जाते हैं। लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है, वह बिल्कुल उल्टा है। इसमें एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है और फिर जो होता है, वो और भी चौंका देने वाला होता है। बता दें कि अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक शख्स 8 फीट लंबे अजगर को गुदगुदी करता नजर आता है। शख्स जैसे ही अजगर के शरीर पर गुदगुदी करता है, वो हिल जाता है। जिस तरह इंसानों को गुदगुदी करने पर वो हिल जाते हैं, ठीक उसी तरह अजगर के साथ भी हुआ। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स इतने विशालकाय अजगर को देखकर थोड़ा भी नहीं डरा बल्कि वो उसके साथ खेलता हुआ नजर आया।
Viral Video: लड़के को लेकर दो लड़कियों के बीच हुआ जबरदस्त क्लेश, लगातार जड़े थप्पड़ पे थप्पड़
Imagine having to travel 8ft just to see a part of your own body pic.twitter.com/eaWImKWAdh— ODDLY TERRIFYING 😱 (@GoosebumpsClip) January 21, 2026
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
होश उड़ा देने वाले अजगर के इस वीडियो को एक्स पर @GoosebumpsClip नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें पोस्ट के साथ लिखा गया कि, सोचिए, अपने शरीर का एक हिस्सा देखने के लिए आपको 8 फीट का सफर करना पड़े। वीडियो को अब तक 7 लाख 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक शख्स ने लिखा- सांप कभी क्यूट नहीं हो सकते। दूसरे शख्स ने कहा- मुझे सांप बहुत पसंद हैं, वो बहुत सुंदर होते हैं। तो वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- सोचो अगर यह ब्लैक माम्बा जितना तेज होता तो हम तो मर ही जाते।