{"_id":"5cd2cf24bdec22071212c58a","slug":"poster-on-pm-narendra-modi-adopted-village-kakrahiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव में लगे पोस्टर, 'यह चौकीदारों का गांव है, चोरों का आना वर्जित'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के गोद लिए गांव में लगे पोस्टर, 'यह चौकीदारों का गांव है, चोरों का आना वर्जित'
Wed, 08 May 2019 06:14 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव में लगे पोस्टर
- फोटो : Twitter
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत देशभर के कई सांसदों ने गांवों के कायाकल्प के लिए उन्हें गोद लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी में ककरहिया गांव को गोद लिया था। अब एक बार फिर से यह गांव चर्चा का विषय बन गया है और उसकी वजह हैं यहां लगे पोस्टर।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जो पोस्टर लगाए हैं, उसपर लिखा है 'यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित है'। गांववालों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अक्तूबर, 2017 को ककरहिया गांव को गोद लिया था। उसके बाद से यह गांव दुनियाभर में चर्चित हो गया। साथ ही गांव का विकास भी खूब हुआ।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री को चोर कहकर संबोधित करने वालों ने पूरे देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और ऐसे लोगों के कदम हमारे गांव में नहीं पड़ें, इसीलिए ये पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
चौकीदार को चोर कहने वाले विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी पीएम मोदी द्वारा गोद लिए गांव ककरहिया में वोट मांगने से पहले कई बार सोच लें, क्योंकि ककरहिया गांव की दीवारों को ग्रामीणों ने जिन पोस्टर से पाट दिया है, उन पर ‘यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित है’ लिखा है 🙏 https://t.co/qyfyYgA7ly pic.twitter.com/ELGgareaQf
— Chowkidar Anupam Pandey (@AnupamkPandey) May 8, 2019