फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Popular Teacher And Youtuber Khan Sir Secretly Married Students demanded to reveal wife face in post

Viral Video: शादी की खुशखबरी सुनने के बाद अब छात्र कर रहे हैं खान सर से ये डिमांड, कहा- मैडम की फोटो दिखाइए

Tue, 27 May 2025 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 May 2025 12:27 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खान सर छात्रों से कहते हैं, "तुम लोगों को हमने एक चीज नहीं बताई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी कर ली। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं।

विज्ञापन
Popular Teacher And Youtuber Khan Sir Secretly Married Students demanded to reveal wife face in post
खान सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर के छात्रों के दिलों पर राज करने वाले पॉपुलर टीचर खान सर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार वजह उनका सबसे हटकर पढ़ाने का अंदाज नहीं, बल्कि उनकी शादी की खबर है, जिसे उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में अपने छात्रों के साथ साझा किया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर क्लास में छात्रों को बताते हैं कि उन्होंने शादी कर ली है। वो भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान। हालांकि, शादी की अनाउंसमेंट के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी पत्नी की तस्वीर दिखाने की खूब मांग कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि लोगों का इस पोस्ट पर क्या कहना है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में खान सर छात्रों से कहते हैं, "तुम लोगों को हमने एक चीज नहीं बताई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ही मैंने शादी कर ली। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले मैंने आप लोगों को बताई है, क्योंकि जो भी हूं, आप लोगों की वजह से हूं।" उनके इतना कहते ही छात्र खुशी में तालियां बजाने लगते हैं और शोर मचाने लगते हैं। खान सर आगे कहते हैं कि वह 6 जून को भोज कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने की खान सर की पत्नी की फोटो की मांग
इस वीडियो में एक और बात लोगों का ध्यान खींच रही है। शादी के कार्ड में उनकी पत्नी का नाम ए.एस खान लिखा हुआ है। हालांकि, मैडम की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं। वीडियो को X पर @BhanuNand नामक यूजर ने साझा करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, "इधर भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था, उधर खान सर ने गुपचुप तरीके से अपनी शादी रचा ली।" इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों की संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

खान सर को बधाई देने वालों का लगा तांता
यूजर्स इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और अलग-अलग अंदाज में खान सर को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं सर।" वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, "क्योंकि सर बताए नहीं, शादी कर लिए।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसी वजह से यह आदमी सफल है।" चौथे ने चुटकी लेते हुए कहा, "खान सर ने भी ऑपरेशन सिंदूर कर दिया।" खान सर का यह वीडियो न केवल शादी की खबर के चलते खास है, बल्कि इस बात को भी सामने लाता है कि वह अपने छात्रों को कितनी अहमियत देते हैं। उन्होंने सबसे पहले यह बात उन्हीं के साथ साझा की, जिन्हें वह अपनी सफलता का असली कारण मानते हैं। उनकी यही सादगी और अपनेपन का भाव उन्हें छात्रों के बीच इतना लोकप्रिय बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed