फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pet Parrot Rama Joins Navratri Puja With a Flower Wins Hearts on Social Media

नवरात्रि में पूजा करने पहुंचा पालतू तोता, मुंह में फूल लेकर आया रामा, फिर जो किया उसे देखकर लोग हैरान

Mon, 19 Oct 2026 10:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

Viral Video: नवरात्रि के दौरान रजनी मलिक के पालतू तोते रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें रामा मुंह में फूल लेकर पूजा में पहुंचता है और फिर पूजा कर रहे शख्स की गर्दन पर बैठ जाता है। लोग उसे प्यार से 'पंडित पैरेट' कह रहे हैं।
 

विज्ञापन
Pet Parrot Rama Joins Navratri Puja With a Flower Wins Hearts on Social Media
इंसानों को पूजा करते देख तोते ने भी उठाया फूल - फोटो : इंस्टाग्राम @ rajnimallik

विस्तार

नवरात्रि के दिनों में घर-घर में पूजा-पाठ और आरती का माहौल है। लोग पूरे मन से देवी मां की पूजा कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। इस वीडियो में एक पालतू तोता भी देवी मां की पूजा में शामिल होने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं, वह अपने मुंह में फूल लेकर आता है और उसे चढ़ाने की कोशिश करता है। तोते का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो देखने वाले लोग उसे प्यार से 'पंडित पैरेट' कह रहे हैं।

विज्ञापन


मुंह में फूल लेकर पूजा में पहुंचा तोता
यह वीडियो रजनी मलिक ने बनाया है। उनके पास रामा नाम का एक पालतू तोता है। वीडियो में परिवार के मुखिया देवी मां की पूजा करते नजर आते हैं। इसी दौरान रामा भी वहां पहुंच जाता है। उसके मुंह में एक फूल होता है। वह फूल लेकर पूजा की जगह पर आता है और उसे दिखाने लगता है। ऐसा लगता है कि वह भी देवी मां को फूल चढ़ाना चाहता है। इस बीच पीछे से आवाज आती है, 'फूल लाया है, ले लीजिए।' इसके बाद तोते के मुंह से फूल लेकर देवी मां को चढ़ा दिया जाता है। रामा का यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है कि वह भी परिवार के साथ पूजा में शामिल होना चाहता है। यही वजह है कि वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
विज्ञापन


पूजा करते शख्स की गर्दन पर जाकर बैठ गया रामा
रामा का यह वीडियो सिर्फ फूल चढ़ाने तक ही सीमित नहीं है। फूल चढ़ाने के बाद वह पूजा कर रहे शख्स की पीठ पर चढ़ने लगता है। इसके बाद वह उनकी गर्दन पर जाकर बैठ जाता है। इस दौरान परिवार के लोग पूजा और आरती में लगे रहते हैं, जबकि रामा भी उनके बीच मौजूद रहता है। तोते की हरकतें देखकर लोगों को काफी मजा आ रहा है। वीडियो में उसका फूल लेकर आना और फिर पूजा कर रहे शख्स के पास जाकर बैठना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रजनी मलिक की प्रोफाइल पर रामा के पूजा करते हुए दूसरे वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा- ये तो पंडित पैरेट है
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग तोते को 'पंडित पैरेट' कह रहे हैं, तो कुछ ने उसे 'सनातनी तोता' बताया है। वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो को क्यूट बताया है। एक यूजर ने तो इसे एआई से बनाया गया वीडियो भी बता दिया। हालांकि, वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन रामा का फूल लेकर पूजा में पहुंचना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नवरात्रि के इस माहौल में तोते का यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed