{"_id":"685ce826bb1ba493300a498c","slug":"peoples-hearts-were-broken-on-this-post-of-the-wife-says-my-husband-loves-his-girlfriend-not-me-post-viral-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 'मेरा पति अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता है मुझसे नहीं', पत्नी की इस पोस्ट पर फटा लोगों का कलेजा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 'मेरा पति अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करता है मुझसे नहीं', पत्नी की इस पोस्ट पर फटा लोगों का कलेजा
Thu, 26 Jun 2025 11:57 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 AM IST
सार
Viral Video: उसकी पोस्ट को पढ़ने के बाद हजारों लोगों ने कमेंट किया, "तुम्हारा पति जानता है कि जब वो बीमार पड़ेगा या बुढ़ापा आएगा, तब तुम उसके साथ रहोगी। लेकिन उसकी प्रेमिका शायद तब साथ न दे। वो तुम्हें अपने जीवन में बैकअप के रूप में रखे हुए है, जैसे एक स्पेयर टायर।
विज्ञापन
पत्नी की इस पोस्ट पर फटा लोगों का कलेजा
- फोटो : freepik.com
विस्तार
क्वोरा जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक महिला का पूछा गया एक छोटा सा सवाल लाखों दिलों को छू गया। सवाल नॉर्मल लग सकता है, लेकिन इसके पीछे छुपी पीड़ा और सच्चाई ने लोगों को भावुक कर दिया। महिला ने लिखा था, "मेरे पति अपनी प्रेमिका से प्यार करते हैं, मुझसे नहीं। फिर भी वह मुझे अपने साथ क्यों रखना चाहते हैं?" इस सवाल में न तो महिला ने अपनी पहचान बताई, न कोई जगह, न ही परिवार की जानकारी साझा की। लेकिन उसके शब्दों से जाहिर था कि वह एक टूटे और एकतरफा रिश्ते में खुद को घुटता महसूस कर रही थी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी पोस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
उसकी पोस्ट को पढ़ने के बाद हजारों लोगों ने कमेंट किया, "तुम्हारा पति जानता है कि जब वो बीमार पड़ेगा या बुढ़ापा आएगा, तब तुम उसके साथ रहोगी। लेकिन उसकी प्रेमिका शायद तब साथ न दे। वो तुम्हें अपने जीवन में बैकअप के रूप में रखे हुए है, जैसे एक स्पेयर टायर। अब यह तुम्हें तय करना है कि क्या तुम अपनी जिंदगी ऐसे ही बिताना चाहती हो?"
विज्ञापन
पोस्ट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वहीं एक महिला ने बेबाक अंदाज में कहा, "यह समस्या तुम्हारे पति की नहीं, तुम्हारी है। तुम्हें तय करना होगा कि क्या तुम ऐसे इंसान के साथ रह सकती हो, जो दिल से किसी और से जुड़ा हुआ है। खुद को पहचानो और अपनी कीमत समझो।" इस जवाब ने कई महिलाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। प्यार के नाम पर खुद को खो देने की आदत आखिर क्यों? एक और जवाब और भी कड़वा था, "तुम्हारा पति स्वार्थी है। उसे कोई बदलाव नहीं चाहिए, वह चाहता है कि तुम उसकी बेवफाई को सहन करती रहो और वह बाहर अपनी मर्जी की जिंदगी जीता रहे। उसे यह सुविधा मत दो।"
विज्ञापन
पोस्ट पर भड़के यूजर्स
एक यूजर ने बड़ी साफगोई से कहा, "अपने शब्दों को फिर से पढ़ो, वो मुझसे नहीं, अपनी प्रेमिका से प्यार करता है' यही सच है। वह तुम्हारे साथ प्यार के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुविधा के लिए रह रहा है।" हालांकि कुछ जवाब सहानुभूति वाले भी थे। अलीसा दलाबायेवा नाम की एक यूजर ने अपनी राय देते हुए लिखा, "कुछ औरतें अपने पतियों को दूसरी महिलाओं के साथ रिश्तों की छूट देती हैं, लेकिन वो उनका निजी फैसला होता है। तुम्हारी कोई गलती नहीं है, लेकिन अब तुम्हें अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। अपने लिए योजना बनाओ।" इस महिला का सवाल अकेला नहीं था। वह उन हजारों महिलाओं की आवाज बन गया, जो केवल समाज के डर से ऐसे रिश्तों को ढोती हैं जिनमें उनका कोई मान-सम्मान नहीं होता।