फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People urinate and rats create mess at New York subway station Video Goes Viral On Internet

Viral Video: न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन पर लोग करते हैं पेशाब और चूहे मचाते हैं गंदगी, वीडियो देख हो जाएंगे सन्न

Tue, 22 Apr 2025 10:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Apr 2025 10:59 AM IST
सार

New York Metro Viral Video: बता दें कि दिल्ली के व्लॉगर लव सोलंकी रुद्राक्ष हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे। वहां उन्होंने न्यूयॉर्क की मेट्रो का अनुभव किया, जो उनके लिए चौंकाने वाला था। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और उसमें दिखाया कि न्यूयॉर्क मेट्रो की हालत दिल्ली मेट्रो से काफी खराब है।

विज्ञापन
People urinate and rats create mess at New York subway station Video Goes Viral On Internet
न्यूयॉर्क मेट्रो की बदहाली - फोटो : इंस्टाग्राम @delhi_youtuber

विस्तार

दिल्ली मेट्रो को भारत की राजधानी की अहम सवारी सेवा माना जाता है। लाखों लोग आज एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए मेट्रो का सहारा लेते हैं। हालांकि, फिर भी जब हम टीवी या सीरीज में विदेशों की मेट्रो सेवाओं की बात करते हैं, तो अक्सर हम सोचते हैं कि वे ज्यादा बेहतर होंगी, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक भारतीय व्लॉगर ने न्यूयॉर्क मेट्रो की तुलना दिल्ली मेट्रो से की है और उसने दिल्ली की मेट्रो को कहीं ज्यादा बेहतर बताया।
विज्ञापन


वायरल हुआ वीडियो
 बता दें कि दिल्ली के व्लॉगर लव सोलंकी रुद्राक्ष हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे। वहां उन्होंने न्यूयॉर्क की मेट्रो का अनुभव किया, जो उनके लिए चौंकाने वाला था। उन्होंने इसका वीडियो बनाया और उसमें दिखाया कि न्यूयॉर्क मेट्रो की हालत दिल्ली मेट्रो से काफी खराब है। वीडियो में व्लॉगर न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन में दाखिल होते ही एक गंदगी का सीन देखता है, जहां मल पड़ा हुआ है। उसे वहां तेज फिनाइल जैसी गंध भी महसूस होती है। जैसे ही वह मेट्रो में बैठता है, उसे अजीब आवाजें सुनाई देती हैं और प्लेटफॉर्म पर पेशाब की गंध भी आती है। इसके अलावा, स्टेशन पर सामान बेचते लोग भी नजर आते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Love Solanki Rudrakash (@delhi_youtuber)

विज्ञापन
विज्ञापन



न्यूयॉर्क मेट्रो स्टेशन की दिखी गंदगी
इस अनुभव के बाद व्लॉगर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो न्यूयॉर्क मेट्रो से कहीं बेहतर है। 40 सेकंड के इस वीडियो में वह अपना अनुभव साझा करता है और फिर स्टेशन से बाहर निकल आता है। एक और वीडियो में व्लॉगर ने न्यूयॉर्क मेट्रो के बाहर का दृश्य भी दिखाया, जहां एक आदमी सड़क पर सोता हुआ दिखाई देता है। इसके साथ ही स्टेशन के अंदर चूहे भी घूमते नजर आते हैं। इन दोनों वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया।


व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @delhi_youtuber अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसमें व्लॉगर ने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हुआ कि मेट्रो की हालत इतनी खराब होगी।" इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 45 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। व्लॉगर ने दूसरे वीडियो में लिखा, "पहले वीडियो की जबरदस्त सफलता के बाद, अब मैं दूसरा वीडियो लेकर आया हूं। मेट्रो में बहुत कुछ देखा, लेकिन वहां पेशाब की बदबू बहुत परेशान करने वाली थी।"

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो के कमेंट्स में यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "अमेरिका क्या कहता था, 'क्या हो तुम?'" एक अन्य यूजर ने कहा, "भाई, दिल्ली मेट्रो सबसे बेस्ट है।" वहीं, एक और यूजर ने कहा, "मैंने न्यूयॉर्क में यही देखा है, ये तो नरक जैसा है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed