{"_id":"5d39d2598ebc3e6cb713c63e","slug":"people-performed-marriage-of-two-donkeys-to-please-rain-god-in-telangana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां धूमधाम से कराई गई गधों की शादी, वजह जान पकड़ लेंगे माथा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
यहां धूमधाम से कराई गई गधों की शादी, वजह जान पकड़ लेंगे माथा
Thu, 25 Jul 2019 09:36 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पहले बजा बैंड-बाजा, फिर हुई आतिशबाजी और गधों की करा दी गई शादी। यह सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच। तेलंगाना में बोवनपल्ली के नल्ला पोचम्मा मंदिर में तीन दिन पहले यह अनोखी शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कराया गया, तो चलिए बताते हैं इसकी अनोखी कहानी...
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, तेलंगाना में लोग कमजोर मानसून के चलते बारिश की कमी से जूझ रहे हैं, इसलिए वो ऐसे-ऐसे टोटके आजमा रहे हैं, जिससे खूब बारिश हो। लोगों का मानना है कि इसी टोटके के कारण चार साल पहले खूब बारिश हुई थी। उनको विश्वास है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांववालों के मुताबिक, द्वापर युग में श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव ने मुसीबतों को दूर करने के लिए गधों के पैर छुए थे। उनका मानना है कि अगले एक हफ्ते में बारिश होनी चाहिए।