{"_id":"6887688d1cee8d44290b5e67","slug":"patna-administration-is-in-deep-slumber-dog-babu-certificate-cancelled-fir-lodged-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: 'पिता का नाम कुत्ता बाबू और मां का नाम कुटिया देवी', बिहार में डाॅग बाबू का बना दिया निवास प्रमाण पत्र","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: 'पिता का नाम कुत्ता बाबू और मां का नाम कुटिया देवी', बिहार में डाॅग बाबू का बना दिया निवास प्रमाण पत्र
Mon, 28 Jul 2025 05:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:39 PM IST
सार
Viral News: आरटीपीएस काउंटर से इस आवासीय प्रमाण पत्र को जारी गया है। इसमें एक कुत्ते की तस्वीर लगाकर उसका नाम और पता अंकित करते हुए इसे जारी किया गया है।
विज्ञापन
बिहार में डाॅग बाबू का बना दिया निवास प्रमाण पत्र
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: चुनाव आयोग की तरफ से बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले दिनों आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई थी। अब इस बीच पटना जिले से आवासीय प्रमाण पत्र को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इसके बाद जानकर आप अपना माथा पीट लेंगे। दरअसल, जिले मसौढ़ी प्रखंड में एक कुत्ते को आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
एक कुत्ते की तस्वीर वाला निवास प्रमाण पत्र, जिसमें पिता: कुत्ता बाबू" लिखा था, इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रमाण पत्र के वायरल होने के बाद जिले के आला अधिकारियों की इसकी जानकारी मिली। पटना जिले के मसौढ़ी अंचल कार्यालय से यह आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
आरटीपीएस काउंटर से इस आवासीय प्रमाण पत्र को जारी गया है। इसमें एक कुत्ते की तस्वीर लगाकर उसका नाम और पता अंकित करते हुए इसे जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने डॉग बाबू के नाम से बनाए गए निवास प्रमाणपत्र को जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
Nag Panchami: इस नाग ने देवताओं के सिंहासन को हिला दिया, जानिए राजा परीक्षित को डसने वाले तक्षक नाग की कहानी
जिला प्रशासन ने प्रमाणपत्र बनवाने वाले आरोपियों और जारी करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। दरअसल, बिहार में चुनाव आयोग की तरफ जारी SIR के दौरान बीते दिनों निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदनों करने वालों संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। सरकार ने इसके बारे में जानकारी दी थी।
Alien News: पृथ्वी पर नवंबर में हमला कर सकता है रहस्यमयी एलियन स्पेसक्राफ्ट, वैज्ञानिकों ने शोध में किया दावा
पटना के मसौढ़ी प्रखंड में एक मिस्टर डॉग का आवासीय प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। सबसे दिलचस्प बात यह है कि अधिकारियों को प्रमाणपत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जानकारी मिली है। अब यह प्रमाण पत्र वायरल हो गया है।