फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Passenger Shows Train Sleeper Seats Slashed With Blades In Viral Video Users Calls For Action From Railway

Video: बदमाशों ने किया स्लीपर कोच का ऐसा हाल, वीडियो देख लोगों का खौला खून, बोले- ऐसे लोगों को भेजो जेल

Tue, 03 Feb 2026 06:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 06:20 PM IST
सार

Viral Video: कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में काटी गई सीटों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने को लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Passenger Shows Train Sleeper Seats Slashed With Blades In Viral Video Users Calls For Action From Railway
बदमाशों ने किया स्लीपर कोच का ऐसा हाल, वीडियो देख लोगों का खौला खून - फोटो : AdobeStock

विस्तार

Indian Railway: भारतीय रेलवे से जुड़ी खबरें हर दिन सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। भारतीय ट्रेन सार्वजनिक संपत्ति है, जिसका टैक्स सभी ने मिलकर भरा है। लेकिन देश में कुछ असामाजिक, अशिक्षित और अपराधिक तत्व हैं, जो आम लोगों के लिए बनी चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

विज्ञापन


कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सीटों के साथ असामाजिक तत्वों ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद लोगों का खून खौल गया है। बिहार की राजधानी पटना से जयनगर जंक्शन बीच कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस चलती है। दरअसल, इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटों को ब्लेट काट दिया गया है। 
विज्ञापन


कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में काटी गई सीटों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने को लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाशों ने एक या दो सीटों को ब्लेट से नहीं काटा है, बल्कि पूरी बोगी में मौजूद सभी सीटों का उन्होंने यही हाल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 


Viral Video: बच्चे ने जुगाड़ से साइकिल को बना दिया बुलेट बाइक, वीडियो देख घूम जाएगा आपका दिमाग

वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे ने सीटों को सील दिया है, लेकिन यात्रियों का इसका नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी सीट पर बैठने में यात्रियों को आरामदायक महसूस नहीं होता।  किसी असामाजिक और अनपढ़ शख्स ने ट्रेन के स्पीलर बोगी की सीटों को काट दिया है। बदमाशों ने बोगी की सीटों को काटा ही नहीं, बल्कि उसे तोड़ा भी है। 

Russia Four Moons: रूस में हुई दुर्लभ घटना, पहली बार आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nalanda_index  नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि यह घटना कमला गंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस की है। जहां लगभग हर कोच में सीटों को ब्लेड से काटा गया है। यह असामाजिक तत्वों का काम है। विडम्बना यह है कि इसी देश में रहने वाले लोग इसे नष्ट कर रहे हैं। सामाजिक संपत्ति लूट का सामान नहीं है। यह टैक्स देने वालों के पैसे से बनी है, आम नागरिकों के लिए है।

Viral Video: अगर कुत्ते हमला करें तो सिर्फ करें ये काम..., डॉग एक्सपर्ट का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने अपील की है कि रेलवे पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे अपराधियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कम से कम 10 साल की जेल की सजा दी जानी चाहिए ताकी दूसरों को भी ऐसा करने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed