फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pakistan Viral Video Man Drives Bike With Charpai Family Dangerous Jugaad

Viral Video: बाइक पर बांध ली चारपाई और बैठा लिया पूरा परिवार, पाकिस्तान का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल

Wed, 24 Jun 2026 06:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Viral Video Man Drives Bike With Charpai Family Dangerous Jugaad
बाइक पर बांध ली चारपाई और बैठा लिया पूरा परिवार - फोटो : instagram

Viral Video: पाकिस्तान का एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसमें एक शख्स ने अपनी बाइक में ऐसा बदलाव किया है, जिसे देखकर लोग इसे देसी कार कह रहे हैं। बाइक के पीछे चारपाई बांध दी है और उसके ऊपर पूरा परिवार बैठकर सफर करता दिख रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक के पिछले भाग में लकड़ी की चारपाई को मजबूती से फंसाया गया है। चारपाई के दोनों तरफ परिवार के लोग संतुलन बनाकर बैठे हुए हैं। बाइक चालक पूरे आराम से सड़क पर गाड़ी चलाते हुए आगे बढ़ रहा है। आसपास से जा रहे लोग इस नजारे को देखकर हैरान हैं। यह जुगाड़ अनोखा जरूर है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज बेहद खतरनाक भी है। सड़क पर थोड़ा सा संतुलन बिगड़ने और ब्रेक लगने पर हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन


यह वीडियो पाकिस्तान का है। पड़ोसी देश के कई सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे शेयर किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस शहर में बनाया गया था। यह वीडियो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




Viral Video: हवा में फुटबॉल को अपने पैरों से कंट्रोल करता दिखा बच्चा, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

वायरल वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- देखकर लगता है कि बाइक पूरी फैमिली कार बन गई है। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि गरीबों की एसयूवी तैयार है।
Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

कई लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे बाइक पर बैठे परिवार और सड़क पर चल रहे दोनों की जान खतरे में पड़ सकती है। एक शख्स ने इसे बेहद खरतनाक बताया है। उसका कहना है कि अगर ब्रेक लग गया, तो क्या होगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed