फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Optical Illusion IQ Test If you also see yellow color in the picture then your brain is lying

Optical Illusion: अगर आपको भी तस्वीर में दिख रहा है पीला रंग, तो जान लें कि झूठ बोल रहा है आपका दिमाग

Fri, 22 Jul 2022 04:14 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 22 Jul 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
Optical Illusion IQ Test If you also see yellow color in the picture then your brain is lying
Optical Illusion - फोटो : twitter/page_eco

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको कुछ ऐसा दिखाई देता है जो वास्तविक नहीं है। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या आपको उम्मीद थी कि आपका दिमाग भी आपसे झूठ बोल सकता है? इतना ही नहीं ये आपको वो रंग भी दिखाता है जो वहां है ही नहीं। ऐसा ही कुछ इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में भी देखने को मिल रहा है। नीचे दिए गए ऑप्टिकल इल्यूजन इमेज की जांच करें और हमें बताएं कि क्या आपको भी विभिन्न रंगों के बीच पीला वृत्त दिखाई देता है। नीचे दी गई ऑप्टिकल इल्यूजन छवि को देखने के लिए ऐसी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन हम आपको कम से कम 15 सेकंड के लिए छवि को देखने का सुझाव देंगे।

विज्ञापन


ये तस्वीर एक दृश्य प्रदर्शित करता है जो तीन ओवरलैपिंग सर्कल के साथ विभिन्न लंबवत रेखाएं दिखाता है। जब कोई व्यक्ति पहली बार छवि देखता है, तो वे तीन अतिव्यापी वृत्त देख सकते हैं, जो बैंगनी, सियान और पीले दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

इन तीनों वृत्तों पर एक नज़र डालने पर अगर ये वृत्त आपको पीले रंग का दिखाई देता है, तो आप एक ऑप्टिकल भ्रम देख रहे हैं। क्या आपको भी तस्वीर में पीला घेरा देख रहा है? आज आपको ये जानकर हैरानी हो रही होगी कि आपका दिमाग आपसे झूठ बोलता है।

दरअसल, ये पीला वृत्त वास्तव में काला और सफेद है, जो हमें पीले रंग का दिखाई दे रहा है। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो आपको इस तस्वीर को ज़ूम इन करके देखना चाहिए।

विज्ञापन

इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल दिया है। "ये वास्तव में ब्लैक एंड व्हाइट कलर का है। दरअसल, इस तस्वीर को ट्विटर पर page_eco के नाम के ट्वीट किया गया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है।  

ऑप्टिकल भ्रम का कारण
दरअसल, ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे दिमाग के हमारी आंखों से मेल न खाने की वजह से होता है। ये ऑप्टिकल इल्यूजन ब्लैक एंड व्हाइट सर्कल के चारों ओर रंगों का उपयोग करके काम करता है। क्योंकि काले और सफेद को अलग-अलग रंगीन रेखाओं से छेड़ा गया है। इसलिए, मस्तिष्क को ये विश्वास हो जाता है कि वृत्त की भीतरी धारियां पीली दिख रही है। जबकि असल में ये सफेद है।

हालांकि, इस तरह के कई ऑप्टिकल इल्यूजन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कई लोग तो बहुत दिमाग लगाने के बाद भी इसे हल नहीं कर पाते। लेकिन इस तरह की ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर को हल करने से दिमाग की अच्छी कसरत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed