Viral Memes: 'इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे', PAK पर सेना के हमले बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
Operation Sindoor: भारतीय सेना की यह कार्रवाई लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी और सोशल मीडिया पर एक नई हलचल मच गई। यही नहीं, भारतीयों में इस कदर खुशी की लहर दौड़ी है कि हर तरफ इस जवाबी कार्रवाई को लेकर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। आइए देखते हैं।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मीम्स
इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक वायरल मीम में भारतीय टीवी शो "पंचायत" के आखिरी सीजन के एक लोकप्रिय डायलॉग को लिया गया है। इस डायलॉग में बिनोद और भूषण चाय के बारे में बात करते हैं, और मीमर्स ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चेहरों के साथ जोड़ते हुए टेक्स्ट दिया, "एक-एक मिसाइल और दागा जाए।" यह मीम सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जनता के गुस्से और हंसी का मिलाजुला रूप प्रस्तुत किया।
बिल्कुल मैदान बना दिया जाए !! 😁🙌🏻 Jai Hind #OperationSindoor pic.twitter.com/1gMs9sDYFT
विज्ञापन विज्ञापन— Byomkesh (@byomkesbakshy) May 6, 2025
देखें और मीम्स
दूसरे वायरल मीम में भी "पंचायत" का ही एक प्रसिद्ध डायलॉग इस्तेमाल किया गया है, जिसमें भूषण कहते हैं, "देख रहा है बिनोद?" इस मीम में इसे बदलकर लिखा गया, "देख रहा है बिनोद, कैसे मॉक ड्रिल का बहाना बनाकर एयर स्ट्राइक की जा रही है।" यह मीम भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व करने के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के कमजोर होने की ओर भी इशारा करता है।
Masterstroke 😂🔥
— ᴅᴏᴜʙʟᴇ-🆁 (@Naam_Hi_Kafi_H) May 6, 2025
Jai Hind 🇮🇳
#OperationSindoor pic.twitter.com/QRrbuvP8Xi
इन मीम्स को देखकर फूट पड़ेगी हंसी
तीसरे मीम में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को एक साथ बैठकर फोन में व्यस्त दिखाया गया है, और टेक्स्ट लिखा गया है, "इन्हें लगा सायरन कल इंडिया में बजेंगे।" इस मीम में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ।
khelo dimaag se #OperationSindoor pic.twitter.com/jzU6XW2jpe
— SwatKat💃 (@swatic12) May 6, 2025
मीम्स की आई बाढ़
वहीं, एक मीम में एक पाकिस्तानी नागरिक दिखाया गया है, जो इस हमले को सुबह का सीन समझ लेता है और कहता है कि भाईजान ये रात दो बजे सूरज कहां से निकला। बता दें कि भारतीयों ने अपनी प्रतिक्रियाओं के जरिए यह संदेश दिया कि हमले का जवाब दिया गया है, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी भावना को सही तरीके से और हंसी-मजाक के साथ भी जाहिर किया गया है।
\Pakistani Awaam Be Like😂😂#OperationSindoor pic.twitter.com/CkWDxTGLEW
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) May 6, 2025