{"_id":"683441631476fb741f03295a","slug":"old-woman-danced-on-the-song-kajra-re-in-such-a-way-that-even-aishwarya-rai-failed-bachchan-video-viral-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'कजरा रे' गाने पर दादी मां ने किया ऐसा डांस कि ऐश्वर्या राय भी हुईं फेल, लोग बोले-महफिल ही लूट ली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 'कजरा रे' गाने पर दादी मां ने किया ऐसा डांस कि ऐश्वर्या राय भी हुईं फेल, लोग बोले-महफिल ही लूट ली
Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 26 May 2025 04:00 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दादी मां साड़ी पहने हुए बड़े ही आत्मविश्वास और शालीनता के साथ थिरकती दिखाई देती हैं। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि हर कोई उन्हें देखकर मुस्कुराने पर मजबूर हो रहा है।
विज्ञापन
दादी ने डांस ने जीता सबका दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम @shubhambajpai_02
विस्तार
सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर आज भी लोगों के पास कितना टैलेंट है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला यानी दादी मां ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने 'कजरा रे' पर बेहद बढ़िया और ग्रेस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो लोगों को न सिर्फ मनोरंजन दे रहा है, बल्कि एक गहरा और अच्छा संदेश भी दे रहा है। इसे देखकर लोग कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर दिल जवान हो।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दादी मां साड़ी पहने हुए बड़े ही आत्मविश्वास और शालीनता के साथ थिरकती दिखाई देती हैं। उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि हर कोई उन्हें देखकर मुस्कुराने पर मजबूर हो रहा है। उनका अंदाज यह साबित करता है कि आत्मविश्वास, कला और जज़्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं होता।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन को टक्कर देती दिखीं दादी मां
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shubhambajpai_02 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट किए जाने के सिर्फ दो दिनों के अंदर ही इस वीडियो को 77 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने दादी मां की एनर्जी, स्टाइल की भरपूर सराहना की है। कई यूजर्स ने इस वीडियो को ट्विटर और बाकी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है। कुछ ने लिखा कि इस परफॉर्मेंस को देखकर तो ऐश्वर्या राय भी शर्मा जाएंगी, वहीं कुछ का कहना है कि यह वीडियो हर उस इंसान के लिए मोटिवेशन है, जो यह सोचता है कि अब कुछ नया करना मुमकिन नहीं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह पहला मौका नहीं है जब किसी बूढ़ी महिला का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ हो। पिछले कुछ समय में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिनमें बुजुर्गों ने अपनी प्रतिभा और जज्बे से लोगों का दिल जीता है। इन वीडियोज से यह संदेश भी साफ निकल कर आता है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर उम्र के लोगों के लिए यह एक खुला मंच बन चुका है। लोगों का कहना है कि दादी मां की यह प्रस्तुति कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। लोग इसे अपने घर के बड़ों को दिखाकर उन्हें एक्टिव रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह वीडियो सत में इस बात का संकेत देती है कि अगर दिल में उमंग हो तो उम्र कभी रुकावट नहीं बन सकती।

View this post on Instagram