{"_id":"699d930fb2b37ff06d079894","slug":"mumbai-local-train-viral-video-man-sleeping-on-luggage-rack-like-spiderman-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
Tue, 24 Feb 2026 05:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:31 PM IST
सार
Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत
- फोटो : X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किसी एडवेंचर की तरह है। इसमें लाखों लोग हर दिन सफर करते हैं। अब इन दिनों मुंबई का लोकल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और लोग हैरान भी हैं। इस वीडियो में एक शख्स ने ट्रेन के अंदर सामान रखने की जगह अपना स्लीपर कोच बना लिया है।
विज्ञापन
लगेज रैक पर नींद पूरी करता दिखा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में भारी भीड़ है। ट्रेन में नीचे यात्रियों को ठीक से खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही है, लेकिन इसी बीच कैमरे का एंगल ऊपर जाता है, जहां पर एक शख्स मजे से लोहे के लगेज रैक पर सो रहा है। कुछ देर बाद जब वह नीचे उतरने की कोशिश करता है, तो वह ट्रेन की छत और हैंडल्स को पकड़कर हवा में ऐसे झूलता है।
विज्ञापन
वीडियो के बैकग्राउंड में ट्रेन के अन्य यात्रियों की आवाजें भी सुनाई दे रही है। लोग मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं ये स्पाइडरमैन है। अरे ये मोगली क्यों बन रहा है और जंगल सफारी कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @Madan_Chikna नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। कैप्शन लिखा है- मुंबई लोकल का अफरातफरी वाला नजारा, एक पियक्कड़ लगेज रैक पर सोता हुआ दिखा।
विज्ञापन
Chaotic scenes in Mumbai Local, drunkard spotted sleeping on luggage racks 😂 pic.twitter.com/cnJoDlySNP
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) February 24, 2026
Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
हालांकि, यह शख्स नशे में था या उसने सिर्फ जगह न मिलने पर ऐसा किया, इसकी amarujala.com पुष्टि नहीं करता है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मुंबई की भीड़ ने लोगों को निंजा तकनीक सिखा दी है।
Viral News: कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ, खुद को मानती है डॉगी
वायरल वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- यहां पर पुलिस नहीं होती है क्या स्टेशन पर। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।