Viral Video: मां के प्यार ने जीता लोगों का दिल, बच्चे के लिए बन गईं हाथी, वायरल रील को मिल रहा खूब प्यार
Mother Viral Video: हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इसमें एक मां ने अपने बच्चे को हंसाने के लिए ऐसा मजेदार तरीका अपनाया कि इंटरनेट पर यह वायरल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां को इस दुनिया में भगवान का दर्जा दिया गया है। यही नहीं, मां का प्यार हर बंधन से परे और हर भावना से गहरा होता है। उसकी दुनिया सिर्फ अपने बच्चों की मुस्कान में बसती है। फिर चाहे उनके साथ खेलना हो या मीठी-मीठी कहानियां सुनाकर सुलाना, वह हर संभव प्रयास करती है कि उसके नन्हे राजकुमार और राजकुमारी हमेशा खुश रहें। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इसमें एक मां ने अपने बच्चे को हंसाने के लिए ऐसा मजेदार तरीका अपनाया कि इंटरनेट पर यह वायरल हो गया।
जब मां बनीं हाथी
सोशल मीडिया पर वायरल इस मजेदार वीडियो में एक महिला अपने बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए एक अनोखी तरकीब आजमाती है। शुरुआत में वह एक कंबल को इस तरह मोड़ती हैं कि देखने वालों को लगता है कि यह बच्चों को सुलाने का कोई नया तरीका हो सकता है। लेकिन कुछ ही सेकंड में कहानी एक मजेदार मोड़ ले लेती है।
View this post on Instagram
महिला ने बनाया मजेदार वीडियो
वायरल इस वीडियो में महिला कंबल के ऊपर लेट जाती हैं, तभी दूसरी महिला और एक छोटा बच्चा मिलकर उन्हें कंबल में लपेटने लगते हैं। कुछ ही देर में वह पूरी तरह कंबल से ढक जाती हैं और अचानक उठकर अपनी बाहों को सूंड की तरह हिलाने लगती हैं। इस अंदाज में वह बिल्कुल एक छोटे से हाथी जैसी नजर आती हैं और बच्चों को हंसाने लगती हैं।
बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा कमरा
जैसे ही महिला हाथी के रूप में चलने लगती हैं, बच्चे जोर-जोर से हंसने लगते हैं। एक बच्चा तो उनकी पीठ पर बैठकर सवारी करने लगता है, जबकि बाकी बच्चे उनकी मस्ती में शामिल होकर उछल-कूद करने लगते हैं। पूरे कमरे में हंसी और ठहाकों की गूंज सुनाई देने लगती है। मां का यह अनोखा अंदाज हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
इंटरनेट पर छाया वीडियो
इस मजेदार वीडियो को लोगों ने इतनी तेजी से शेयर किया कि यह इंटरनेट पर धमाल मचाने लगा। अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, और 1 मिलियन से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे तरह-तरह के रिएक्शंस दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसे मजेदार टैलेंट सिर्फ भारत में ही देखने को मिलते हैं।" वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "इस वीडियो ने बचपन की यादें ताजा कर दीं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मां अपने बच्चों को खुश करने के लिए क्या-क्या नहीं करती।"