{"_id":"689b29cd8badb0a8ff00c913","slug":"mother-singing-tujhe-dekha-toh-ye-jana-sanam-song-while-carrying-daughter-in-train-emotional-video-goes-viral-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: गोद में मासूम को लेकर दो वक्त की रोटी के लिए ट्रेन में गाती दिखी महिला, वीडियो देखकर इमोशनल हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video: गोद में मासूम को लेकर दो वक्त की रोटी के लिए ट्रेन में गाती दिखी महिला, वीडियो देखकर इमोशनल हुए लोग
Tue, 12 Aug 2025 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 05:18 PM IST
सार
Viral Video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने में किसी को ज्यादा समय नहीं लगता है। कई लोग ऐसे हैं, जो वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात सुपरस्टार बन गए हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
गोद में मासूम को लेकर दो वक्त की रोटी के लिए ट्रेन में गाती दिखी महिला
- फोटो : Instagram/@aadithyan_sivakumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। कई ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो इंटरनेट पर रातोंरात छा गए। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिनको सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता, जिसके कारण उनके टैलेंट के बारे में किसी को नहीं पता चल पाता है। लेकिन कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया ने नई पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने में किसी को ज्यादा समय नहीं लगता है। कई लोग ऐसे हैं, जो वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात सुपरस्टार बन गए हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोद में मासूम बच्ची लिए एक महिला दिख रही है, जो दो जून की रोटी के लिए ट्रेन में गाना गा रही है। गान गा रही है कि महिला का दर्द उसकी आवाज में महसूस की जा सकती है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला दो वक्त की रोटी के लिए अपनी मासूम बेटी को गोद में कपड़े से बांधकर टांग रखा है और ट्रेन में पत्थर बजाकर यात्रियों के आगे गाना गा रही है। इस उम्मीद में कि उसे थोड़े बहुत पैसे मिल जाएंगे, जिससे खाने का कुछ इंतजाम हो जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: दिल्ली मेट्रो की कोच में अचानक घुस गया बंदर और लगाने लगा दौड़, नजारा देख लोगों के छूटे पसीने
महिला फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आइकॉनिक गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गा रही है। वह पूरे सुरों के साथ गाने के बोल गा रही है और ताल से ताल मिलाकर पत्थर भी बजाती है। पत्थर की धुन सुनने में काफी सुरीली लग रही है। बच्ची भी मां को गाना गाते देख खुश नजर आ रही है।
Viral Video: ‘उई अम्मा’ पर कॉलेज की लड़की ने किया ऐसा जबर्दस्त डांस कि बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन, जानें क्यों
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aadithyan_sivakumar नाम से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 30 लाख लोग देख चुके हैं। लोग महिला के गाने और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है। कितना अच्छा बजा रही हैं और आवाज भी कितनी अच्छी है। एक अन्य शख्स ने लिखा, 'बेचारी ने इतना अच्छा गाया, बच्चे पर तरस खाकर तो कुछ न कुछ लोगों को देना चाहिए था। एक और शख्स ने कहा कि इस मां की आवाज ने दिल छू लिया है।