वायरल: 7 घंटे तक मां का इंतजार करता रहा नन्हा हाथी, फिर जंगल से लौट आई मां और भावुक हो गए लोग
Viral Video: पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग इलाके में पानी की टंकी में गिरे मां हाथी और उसके बच्चे को बचाया गया। अलग होने के बाद वनकर्मियों ने करीब सात घंटे तक मां को तलाशा। आखिरकार, मां अपने झुंड के साथ लौटी और बच्चे को अपने साथ ले गई।
विस्तार
मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। मां अपने बच्चे को मुसीबत में देखकर उसे बचाने के लिए हर कोशिश करती है। यह बात सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी लागू होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नन्हे हाथी और उसकी मां का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपनी मां से बिछड़ जाता है। इसके बाद वनकर्मी करीब सात घंटे तक उसकी मां को तलाशते रहते हैं। आखिरकार मां हाथी अपने झुंड के साथ लौटती है और अपने बच्चे को साथ ले जाती है। दोनों के मिलन का यह नजारा देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
पानी की टंकी में गिर गए थे मां और बच्चा
यह घटना पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग इलाके की बताई जा रही है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने वीडियो के साथ घटना की जानकारी भी दी है। बताया गया कि एक मां हाथी और उसका बच्चा पानी की टंकी में गिर गए थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम ने बचाव अभियान चलाया। टीम ने काफी मेहनत के बाद मां और बच्चे को टंकी से बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान दोनों अलग हो गए। इसके बाद वनकर्मियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मां हाथी को खोजकर उसे उसके बच्चे से दोबारा मिलाने की थी।
What a beautiful video. A mother and calf fell into a water tank. Both were rescued but during rescue the calf got separated from mother. Kurseong division staff brilliantly tracked the mother. It took 7 hours but they reunited them. Reaction of mother in last !! Gods work. https://t.co/CfsG1Ltb0q
विज्ञापन विज्ञापन— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) October 25, 2026
सात घंटे तक मां को तलाशते रहे वनकर्मी
बच्चे को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के बाद वनकर्मियों ने उसकी मां की तलाश शुरू कर दी। टीम ने करीब सात घंटे तक उसे खोजने की कोशिश की। इस दौरान नन्हा हाथी अपनी मां से मिलने का इंतजार करता रहा। आखिरकार वनकर्मियों की मेहनत रंग लाई और मां हाथी का पता चल गया। वीडियो में जंगल की ओर से एक हाथी आता दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह अपने झुंड के साथ वापस लौटता है। इसके बाद मां हाथी अपने बच्चे के पास पहुंचती है और उसे अपने साथ ले जाती है। मां और बच्चे को दोबारा साथ देखकर वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल बेहद खास बन गया।
मां-बच्चे के मिलन ने जीता लोगों का दिल
शख्स इस वीडियो को साझा करते हुए वनकर्मियों की मेहनत की सराहना की। मां हाथी को उसके बच्चे से दोबारा मिलाने के लिए टीम ने जिस तरह लगातार कोशिश की, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। मां हाथी का अपने बच्चे के पास लौटना इस पूरे घटनाक्रम का सबसे खास पल है। यह घटना दिखाती है कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की मेहनत कितनी अहम होती है। समय पर की गई मदद से नन्हे हाथी को अपनी मां का साथ दोबारा मिल सका।