फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा रेस्टोरेंट, जहां इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने वालों को मुफ्त में मिलता है खाना

Fri, 06 Dec 2019 01:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Milan restaurant offers free food for post a picture of the meal and the restaurant on Instagram
अनोखा रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

आपने ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में तो सुना होगा, जहां प्लास्टिक देने पर मुफ्त में खाना मिलता हो, लेकिन क्या कभी ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में सुना है, जहां इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने पर मुफ्त में खाना मिलता हो? जी हां, इटली के मिलान शहर में ऐसा ही एक रेस्टोरेंट है, जिसका नाम है 'दिस इज नॉट अ सुशी बार'। 

Milan restaurant offers free food for post a picture of the meal and the restaurant on Instagram
अनोखा रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

यह रेस्टोरेंट एक जापानी रेस्टोरेंट है, जिसे मैटियो और तोमासो पिट्टरेल्लो नाम के दो भाईयों ने मिलकर खोला है। पिछले साल खुले इस रेस्टोरेंट में 'इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करो और खाना खाओ' वाला हिसाब-किताब चलता है। 

Milan restaurant offers free food for post a picture of the meal and the restaurant on Instagram
अनोखा रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

इस रेस्टोरेंट में आपको मुफ्त का खाना खाने के लिए पहले एक प्लेट खाना ऑर्डर करना पड़ेगा और उसके बाद उस खाने की और रेस्टोरेंट की एक तस्वीर #Thisisnotasushibar हैशटैग के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milan restaurant offers free food for post a picture of the meal and the restaurant on Instagram
अनोखा रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

दरअसल, इंस्टाग्राम पर आपके कितने फॉलोवर्स हैं, उसी के आधार पर रेस्टोरेंट आपको अगली डिश मुफ्त में देगा। अगर आपने खाने और रेस्टोरेंट की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और आपके 1000 से 5000 के बीच फॉलोवर्स हैं तो आपको एक प्लेट सुशी या साशिमी मुफ्त में मिलेगा। 

विज्ञापन
Milan restaurant offers free food for post a picture of the meal and the restaurant on Instagram
अनोखा रेस्टोरेंट - फोटो : Instagram

अगर इंस्टाग्राम पर आपके 5000 से 10,000 फॉलोवर्स हैं तो दो प्लेट, 50 हजार फॉलोवर्स हैं तो चार प्लेट और अगर एक लाख फॉलोवर्स हैं तो आठ प्लेट खाना आप मुफ्त में खा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed