झूले से महिला के गिरने का वीडियो वायरल, दहल उठेगा दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कई सारे मॉल व पार्क में बड़े-बड़े झूले देखे होंगे, जिसपर लोग झूला झूलते हैं और खूब मस्ती करते हैं। बड़े-बड़े मेलों में भी तरह-तरह के राइड होते हैं जो एडवेंचर से भरपूर होते हैं। एडवेंचर के साथ-साथ ये राइड खतरनाक भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है
वीडियो एम्यूजमेंट पार्क में राइड के दौरान एक हादसे का है, जिसमें महिला झूले से गिर जाती है। गिरते ही झूला महिला के सिर पर लगा। ये घटना शुक्रवार को मैक्सिकों के कियूदाद ज्वारेज के कटाप्लम अम्यूजम पार्क में घटी। इस वीडियो को लाखों लोग अभी तक देख चुके हैं।
वारल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि महिला अम्यूजमेंट पार्क में राइड पर गई हुई थी। झूला जैसे ही ऊपर की ओर उठा महिला अपनी सीट से फिसल गई। कुछ देर तक वह हवा में झूलती रही और फिर गिर गई। इस दौरान झूला उसके सिर पर गिर गया। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि महिला को कितनी गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही महिला गिरी तो आस-पास के लोग आ गए और महिला के पास पहुंच गए।