फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Men get into a heated argument over sitting with their legs folded in the metro Video goes Viral

Viral Video: 'तू कहीं का नवाब है क्या?' मेट्रो में पैर फोल्ड कर के बैठने को लेकर दो लोगों में हुई घमासान लड़ाई

Sat, 01 Nov 2025 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 01 Nov 2025 12:43 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि मेट्रो के डिब्बे के अंदर दो यात्री किसी मामूली सी बात पर आपस में उलझ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर तंज कसते हैं, जोर-जोर से बोलते हैं और बीच-बीच में अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते हैं।

विज्ञापन
Men get into a heated argument over sitting with their legs folded in the metro Video goes Viral
दिल्ली मेट्र्रो में एक बार फिर लड़ाई - फोटो : इंस्टाग्राम @aadi_sharmaa07

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब सिर्फ ट्रैवल नहीं, बल्कि रोज-रोज का एक नया ड्रामा बन गया है। यहां कभी कोई सीट को लेकर झगड़ता है तो कभी किसी की बातों पर बहस शुरू हो जाती है। हाल ही में फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो लोग सीट पर बैठे-बैठे इस कदर झगड़ पड़ते हैं कि आसपास बैठे यात्री भी हैरान रह जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


मेट्रो में हई घमासान लड़ाई
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो के कोच के अंदर दो पैसेंजर आपस में किसी छोटी-सी बात को लेकर भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर ताने कस रहे हैं, ऊंची आवाज में बात कर रहे हैं और बीच-बीच में गालियां भी दे रहे हैं। माहौल ऐसा बन गया कि बाकी लोग भी असहज महसूस करने लगे। दरअसल झगड़े की शुरुआत तब हुई जब एक यात्री ने दूसरे के बैठने के तरीके पर आपत्ति जताई। उसे लगा कि सामने वाला ठीक से नहीं बैठा है और उसके पैर गलत तरीके से रखे हैं। जबकि जिसने पैर मोड़कर बैठे थे, उसका कहना था कि वो तो नॉर्मल तरीके से बैठा है और किसी को उससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aditya Devendra Sharma (@aadi_sharmaa07)

विज्ञापन
विज्ञापन



बैठने के तरीके को लेकर हुई बहस
बहस इतनी बढ़ गई कि एक शख्स ताने मारते हुए कहता है, “तू कहीं का नवाब है क्या?” इस पर दूसरा और ज्यादा भड़क जाता है। साफ नजर आता है कि मामला बस बात बढ़ाने के लिए बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि झगड़े की असली वजह बहुत ही मामूली थी। आसपास बैठे लोग भी दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई असर नहीं पड़ता। दोनों इतने गुस्से में हैं कि मानो एक-दूसरे को सुनने का इरादा ही नहीं है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इसी बीच एक यात्री अपने मोबाइल से पूरा सीन रिकॉर्ड कर लेता है और वही वीडियो अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर @aadi_sharmaa07 नाम के यूजर ने शेयर किया है। अपलोड होते ही ये क्लिप सोशल मीडिया पर छा गई और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए। अभी तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर अपनी राय दे चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, “भाई, उसकी मर्जी है, जैसे चाहे बैठे। तू क्यों टेंशन ले रहा है?” वहीं दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “लगता है घर पर बीवी से झगड़ा हुआ है, अब मेट्रो में गुस्सा निकाल रहा है।” कुछ लोगों ने इसे “दिल्ली मेट्रो का नया रियलिटी शो” तक कह डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed