फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   man stole a life jacket kept in a flight even after stealing it he was still boasting Video goes Viral

Viral Video: शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट, चोरी के बाद भी सीना जोरी कर रहा था आदमी, देखें वीडियो

Wed, 25 Jun 2025 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए। कई लोगों ने इस हरकत की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "भाई, ये ट्रेन नहीं है, फ्लाइट में ऐसे नहीं चलता।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "इसको शायद लगा ये रेनकोट है, फ्री में ले जाने लायक।"

विज्ञापन
man stole a life jacket kept in a flight even after stealing it he was still boasting Video goes Viral
शख्स ने चुरा ली फ्लाइट में रखी लाइफ जैकेट - फोटो : इंस्टाग्राम @travel.instaagram

विस्तार

फ्लाइट में सफर करते वक्त यह उम्मीद की जाती है कि सभी यात्री समझदारी से व्यवहार करेंगे और नियमों का पालन करेंगे। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक आदमी को फ्लाइट में लाइफ जैकेट चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @travel.instaagram पर पोस्ट किया गया है। अब तक इसे 69 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री, दूसरे शख्स से कहता है, "भैया, ये सही नहीं है, जरा बैग खोलिए।" जब वो व्यक्ति बैग खोलता है, तो उसमें से एक लाइफ जैकेट निकलती है। ये देखकर पूछने वाला व्यक्ति कहता है, "ये किसी की जान बचाने के काम आती है और आप इसे चोरी करके ले जा रहे हो, ये गलत बात है।" जवाब में वो शख्स बेफिक्री से कहता है, "रखो न यार।" इस पर उसे डांटते हुए कहा जाता है, "इसलिए बैग से निकाला, क्योंकि ये हरकत गलत है।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Travel.ai (@travel.instaagram)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग नाराज हो गए। कई लोगों ने इस हरकत की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, "भाई, ये ट्रेन नहीं है, फ्लाइट में ऐसे नहीं चलता।" दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "इसको शायद लगा ये रेनकोट है, फ्री में ले जाने लायक।" एक और ने कहा, "ये तो साफ-साफ सिविक सेंस की बेइज्जती है।"


 कानून के खिलाफ है सामान ले जाना
यह जानना जरूरी है कि फ्लाइट से लाइफ जैकेट जैसी सुरक्षा चीजें चुराना सिर्फ गलत नहीं बल्कि कानून के खिलाफ भी है। DGCA और एयरलाइंस के नियमों के मुताबिक, ये सुरक्षा का उल्लंघन है और इसके लिए 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या जेल की सजा भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये घटना किस रूट या किस दिन की है।

क्या कहते हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि इस घटना से साफ है कि सफर चाहे ट्रेन का हो या फ्लाइट का हर यात्री को जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए। फ्लाइट में मौजूद सुरक्षा उपकरण किसी की जान बचाने के लिए होते हैं, उन्हें हल्के में लेना या चोरी करना न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि खतरनाक भी हो सकता है। ऐसे मामलों से हम सबको सबक लेना चाहिए कि सफर करते वक्त नियमों का पालन और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना कितना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed