शख्स ने हाथ पर बना टैटू मिटाने के लिए किया खतरनाक काम, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर पर टैटू बनवाना आज के युवाओं का शौक बन चुका है। कुछ लोगों को तो यह अच्छा लगता है, लेकिन कुछ को बाद में गलती का अहसास होता है तो उसे मिटाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपने हाथ पर टैटू बनवा रखा था, लेकिन बाद में उसे मिटाने के लिए उसने खौफनाक तरीका अपनाया।
दरअसल, शख्स ने अपने हाथ पर बने टैटू को कद्दूकस से रगड़-रगड़कर मिटा दिया, लेकिन इस प्रक्रिया में उसके हाथ की बुरी हालत हो गई। एक ट्विटर यूजर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और स्पेनिश भाषा में लिखा है, 'एक दोस्त ने कद्दूकस से रगड़कर अपने हाथ पर बना टैटू हटा लिया, क्योंकि वो उसे पसंद नहीं था।'
Un amigo se tatuó y como no le gusto el tatuaje se lo saco con un rayador de queso. Si un rayador de queso pic.twitter.com/1tHObPVvaq
— Matías (@_Matycosta) October 1, 2019
ट्विटर पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने शख्स की इस हरकत को खौफनाक बताया है, तो वही कई यूजरों ने इसपर हैरानी जताई है।
— Sabrii~ (@SabriiiDiMarco) October 1, 2019
— Mila Kutis 💚 (@pochicienta) October 1, 2019
— clint barton (@KronoPDJ) October 1, 2019
— sureña™ (@AraBertone) October 2, 2019