Viral Video: ऑटो रिक्शा समझकर धोखा खा गए लोग, जब पास से देखा तो चकरा गया सिर
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। हाल में ऐसे ही एक जुगाड़ ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। शख्स ने अपने ई-रिक्शा (टिर्री) को मॉडिफाइड कर ऐसा रूप दे दिया, जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Jugaad Viral Video: ई-रिक्शा एक तीन पहिया वाहन है जो पारंपरिक ईंधन (पेट्रोल/डीजल) के बजाय रिचार्जेबल बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर से चलता है। इसे 'टोटो' या बैटरी ऑटो रिक्शा के साथ-साथ टिर्री भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है।
हमारे देश के हर मोहल्ले या गली में आपको कुछ ऐसे लोग मिल ही जाएंगे, जिनका दिमाग जुगाड़ लगाने में काफी तेजी से चलता है। इनमे से कुछ फनी वीडियो तो पोस्ट होते ही गोली की स्पीड से वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स ने अपने ई-रिक्शा (टिर्री) को मॉडिफाइड कर ऐसा रूप दे दिया, जिसे देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है।
विज्ञापन विज्ञापन
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जब अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी उसकी नजर पास चल रहे एक थ्री-व्हीलर पर पड़ी। दूर से देखने पर और पीछे का हुलिया देखकर यह बिल्कुल एक सामान्य सीएनजी ऑटो लग रहा था। जब शख्स ने गाड़ी करीब की और ध्यान से देखा, तो पता चला कि यह 'टिर्री' यानी ई-रिक्शा है। ई-रिक्शा वाले ने गजब की क्रिएटिविटी दिखाते हुए अपने साधारण से ई-रिक्शा को मॉडिफाई करके 'ऑटो' का लुक दे दिया था। यह मॉडिफिकेशन इतनी सफाई से किया गया था कि कोई भी पहली नजर में धोखा खा जाए।
Viral Video: ट्रैफिक के बीच बिना हैंडल की गाड़ी दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- ये इंडिया के लिए नहीं है
Viral Video: शख्स ने गले से निकाली अलग-अलग धुन, गाया ऐसा देशभक्ति गीत कि लोग हो गए दीवाने
ई-रिक्शा से ऑटो बने जुगाड़ के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @fatbikervaibhav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- ऑटो नहीं, टिर्री है।जुगाड़ के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- देसी इंजीनियर। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा- ट्रैफिक में जगह बनाने का स्मार्ट तरीका।