{"_id":"594a25714f1c1b63208b49a2","slug":"man-jumps-on-train-track-to-save-unconscious-person-in-new-york-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटरी के नीचे आने वाला था वो शख्स, तभी हुआ चमत्कार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पटरी के नीचे आने वाला था वो शख्स, तभी हुआ चमत्कार
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
इस घटना के बारे में जान कर सलमान खान की फिल्म 'किक' का ख्याल ज़रूर आएगा
- फोटो : USA Today
सुपरहीरो वो नहीं जो कभी भी कहीं भी पहुंच जाए। वो नहीं जिसके पास मैजिकल पावर्स हों। बल्कि वो है जो सामान्य रहते हुए दूसरों की मदद के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हैरतअंगेज़ काम कर जाए।
ऐसा ही एक सुपरहीरो न्यूयॉर्क सिटी को मिला जब उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए रेल की पटरी पर छलांग लगा दी और ट्रैक पर गिरे बेसुध शख्स को वक्त रहते बचा लिया। दरअसल, पेशे से बैले डांसर ग्रे डेविस जिस सब-वे स्टेशन पर खड़े थे वहां एक महिला और पुरुष में बहस हो रही थी। उन दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने पुरुष को धक्का दे दिया और वो पटरी पर गिर गया।

Trending Videos
इधर वो ट्रैक पर था, उधर ट्रेन रफ्तार से उसकी ओर बढ़ रही थी...
ग्रे डेविस की फाइल फोटो
- फोटो : USA Today
जब महिला ने उस बेसुध पुरुष को धक्का दिया, तब वहां प्लेटफॉर्म पर कई लोग खड़े थे। लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। इसी बीच डेविस ट्रैक पर कूद पड़े, पहले उस शख्स को खींच कर प्लेटफॉर्म पर धकेला, फिर अपनी जान बचाई। चश्मदीदों के मुताबिक, अगर उन्होंने पल भर की भी देरी की होती तो उनकी जान चली जाती।
वहां खड़े सभी लोग डेविस के हौसले को सलाम करने लगे और उसे 'हीरो' कहकर पुकारने लगे। वहां डेविस की पत्नी भी मौजूद थीं। देखते ही देखते पूरे शहर में डेविस की बहादुरी के चर्चे शुरू हो गए।
वहां खड़े सभी लोग डेविस के हौसले को सलाम करने लगे और उसे 'हीरो' कहकर पुकारने लगे। वहां डेविस की पत्नी भी मौजूद थीं। देखते ही देखते पूरे शहर में डेविस की बहादुरी के चर्चे शुरू हो गए।
विज्ञापन
संयोग से उस दिन दूसरे स्टेशन पर पहुंच गए थे डेविस
ग्रे डेविस पेशे से बैले डांसर हैं
- फोटो : USA Today
अक्सर घर लौटने के लिए ग्रे डेविस 66वां स्ट्रीट स्टेशन लेते थे। लेकिन उस दिन कुछ तकनीकि गड़बड़ी के कारण उन्हें 72वें स्टेशन जाना पड़ा। जाहिर है, इस घटना के बाद डेविस के परिवार को उनपर बहुत गर्व हुआ होगा। उसी रात उनकी मां ने फेसबुक पर पूरी घटना को बयां करते हुए एक पोस्ट डाला। जिस थियेटर के लिए डेविस काम करते हैं उसने उनकी मां का वह फेसबुक पोस्ट शेयर किया।