{"_id":"6ad2f9739bd007c812065b74","slug":"man-flies-to-work-every-day-using-a-paramotor-internet-users-are-impressed-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: कार-बाइक छोड़िए, ये जनाब आसमान में उड़कर जाते हैं ऑफिस, तरीका देख लोग बोले- गजब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: कार-बाइक छोड़िए, ये जनाब आसमान में उड़कर जाते हैं ऑफिस, तरीका देख लोग बोले- गजब
Sat, 17 Oct 2026 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:10 AM IST
सार
Viral Video: अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले जैकब हट्जलर पैरामोटर से उड़कर अपने काम पर जाते हैं। वह उड़ान से पहले उपकरणों की जांच करते हैं और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से संपर्क कर नियमों के मुताबिक उड़ान भरते हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम से बचने का गजब जुगाड़
- फोटो : इंस्टाग्राम@jacob_hutzler
विस्तार
ऑफिस जाने के लिए रोज सुबह घर से निकलना और फिर ट्रैफिक में फंस जाना, ज्यादातर लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कभी सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार तो कभी बस और मेट्रो में भीड़, इन सबके बीच समय पर ऑफिस पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले जैकब हट्जलर ने काम पर जाने का ऐसा तरीका निकाला है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वह न कार से जाते हैं, न बाइक से और न ही किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसके बजाय वह पैरामोटर से आसमान में उड़ते हुए अपने काम पर पहुंचते हैं। उनका यह अनोखा तरीका अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। तो आइए जानते हैं।
विज्ञापन
पैदल सड़क तक जाते हैं फिर भरते हैं उड़ान
जैकब हट्जलर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह रोजाना पैरामोटर से काम पर कैसे जाते हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि सबसे पहले अपने अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के सामने वाली सड़क तक पैदल जाते हैं। इसके बाद अपने पैरामोटर का विंग तैयार करते हैं और उड़ान भरने से पहले मोटर समेत पूरे उपकरण की जांच करते हैं। सब कुछ ठीक होने पर वह उड़ान भरते हैं और अपने काम की ओर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
ट्रैफिक कंट्रोलर के तौर पर भी करते हैं काम
जैकब के मुताबिक इस सफर के लिए उन्हें किसी रनवे की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि वह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तौर पर काम करते हैं। उनका यह वीडियो लोगों को इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि आमतौर पर लोग ऑफिस जाने के लिए गाड़ियों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर रहते हैं, जबकि जैकब ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।
टावर से करते हैं बात फिर उतरने की लेते हैं अनुमति
जैकब ने वीडियो में अपने सफर का पूरा तरीका भी दिखाया है। वह बताते हैं कि शहर में उड़ान भरते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। उनके ऑफिस तक की उड़ान करीब 20 मिनट की है। उन्हें क्लास डेल्टा एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से दोतरफा बातचीत करनी होती है।
उतरने के लिए मांगते हैं अनुमति
वीडियो में जैकब और प्यूब्लो टावर के बीच बातचीत भी सुनाई देती है। वह अपनी पहचान बताते हुए टावर से संपर्क करते हैं और उतरने के लिए रैंप की अनुमति मांगते हैं। टावर से अनुमति मिलने के बाद वह तय जगह पर उतरते हैं। इसके बाद अपना विंग समेटकर पैदल ही काम पर चले जाते हैं।
वीडियो देख लोग बोले- काश, हम भी ऐसा कर पाते
जैकब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। लोग उनके ऑफिस जाने के इस अनोखे तरीके को देखकर हैरानी के साथ-साथ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बेहद शानदार है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि उसने आज तक काम पर जाने का इतना शानदार तरीका नहीं देखा और काश, वह भी इसी तरह ऑफिस जा पाता।