{"_id":"68317a1d83e11d5b640cae6b","slug":"man-filtered-tea-without-strainer-people-could-not-believe-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बिना छन्नी के ही चचा ने छान दी चाय, वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ यकीन, बोले- ये तगड़ा जुगाड़ है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बिना छन्नी के ही चचा ने छान दी चाय, वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ यकीन, बोले- ये तगड़ा जुगाड़ है
Sat, 24 May 2025 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 24 May 2025 01:21 PM IST
सार
Viral Video: हाल ही में, यह छोटा सा वीडियो क्लिप लगभग 11 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि चाय तैयार करने के बाद जब उसे छानने की बारी आती है तो चचा छन्नी की जगह सूखी टहनियों और झाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
चाय को बिना छन्नी के ऐसे छाना की दंग रह गए लोग
- फोटो : एक्स@@chaigaliyara
विस्तार
चाय बनाना सिर्फ एक रेसिपी नहीं, एक कला है और इस कला में जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है वो है बनाने वाले का मन। शहर हो या गांव आपको गली-गली में चाय की दुकानें दिख जाएंगी। मगर इनमें से सिर्फ कुछ ही ऐसी होती हैं, जो सबकी पसंद बन जाती हैं। वजह है वहां की चाय में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि बनाने वाले की भावना भी होती है। इसी भावना की एक अलग मिसाल इन दिनों एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रही है, जिसमें एक चाय वाले चचा ने छन्नी के बिना चाय छानकर सबको चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, यह छोटा सा वीडियो क्लिप लगभग 11 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि चाय तैयार करने के बाद जब उसे छानने की बारी आती है तो चचा छन्नी की जगह सूखी टहनियों और झाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। पेड़ की पतली सूखी डालियों को इकट्ठा कर वह एक ऐसा जुगाड़ बनाते हैं, जिससे चाय कप में जाती है लेकिन पत्तियां और मसाले नहीं।
विज्ञापन
ये तरीका भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए 😂☕️ ❤️ pic.twitter.com/3QOZ5e2Teu
— चाय गलियारा (@chaigaliyara) May 22, 2025
विज्ञापन
लोगों को पसंद आया है वीडियो
वीडियो को @chaigaliyara नाम के हैंडल से X पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “ये तरीका भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।” यह अलग तरीका लोगों को या तो बहुत पसंद आ रहा है या बिल्कुल उलझा रहा है। वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 650 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस अलग प्रयास को देसी टेक्नोलॉजी का नमूना बता रहे हैं, वहीं कई लोगों ने इसकी सफाई पर सवाल उठाए हैं। किसी ने इसे गांव वालों की बुद्धि की मिसाल कहा तो किसी ने लिखा कि “साफ-सफाई के लिहाज से यह तरीका सही नहीं लगता।” एक यूजर ने यहां तक कहा कि जब वह संन्यास लेकर जंगल जाएंगे तो इस तकनीक से चाय छानेंगे।
बिना छन्नी के भी छानी जा सकती है चाय
लोगों का मानना है कि चाय में चाहे पत्ती हो, चीनी, अदरक, इलायची या लौंग हो। इन सबका स्वाद तभी आता है, जब उसे ठीक तरीके से छाना जाए और आमतौर पर उसके लिए छन्नी जरूरी होती है। मगर इस वीडियो में यह साफ दिखता है कि अलग जुगाड़ के साथ यह काम बिना छन्नी के भी किया जा सकता है।