फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Lion cub attack on mother at Edinburgh Zoo Scotland Cutest video viral

दबे पांव मां के पास पहुंचा शेर का बच्चा और अचानक कर दिया हमला, वीडियो वायरल

Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lion cub attack on mother at Edinburgh Zoo Scotland Cutest video viral
शेर के बच्चे ने मां पर किया हमला - फोटो : Facebook/Edinburgh Zoo

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग रोमांचित हो जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें एक शेर का बच्चा दबे पांव अपनी मां के पास आता है और अचानक से उसपर हमला कर देता है। अचानक हुए हमले से शेरनी भी घबरा जाती है और तुरंत उठकर बैठ जाती है। 

विज्ञापन

यह घटना स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग जू (चिड़ियाघर) की है, जिसे उन्होंने खुद फेसबुक पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि शेर का बच्चा शिकार करने की कला सीख रहा था और इसीलिए उसने अपनी मां पर हमला किया था। चार अक्तूबर को शेयर हुए इस वीडियो को अब तक दो लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी शेर के बच्चे की तारीफ की है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, इसी साल अगस्त महीने में रोबर्टा नाम की शेरनी ने पांच बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि इनमें से दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बिल्कुल सही सलामत हैं। शेर के इन बच्चों के पिता का नाम जयेंद्र बताया जा रहा है, जिसे साल 2012 में एडिंगबर्ग जू में लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed