{"_id":"5da1deb08ebc3e93b147d1ac","slug":"lion-chasing-tourists-car-in-atal-bihari-vajpayee-zoological-park-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब अचानक गाड़ी का पीछा करने लगा शेर, अटक गई लोगों की सांसें, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब अचानक गाड़ी का पीछा करने लगा शेर, अटक गई लोगों की सांसें, वीडियो वायरल
Sun, 13 Oct 2019 10:41 AM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी का पीछा कर रहा शेर
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोगों की ये चाहत होती है कि वो शेर या बाघ को सामने से देखें और इसीलिए वो जंगल सफारी जाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आप गाड़ी में बैठे हों और शेर आपका पीछा करने लगे तो? हालांकि ऐसा बहुत कम ही होता है, लेकिन कर्नाटक के बेल्लारी में स्थित 'अटल बिहारी वाजपेयी जूलॉजिकल पार्क' में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
विज्ञापन
यहां कुछ पर्यटक सफारी के लिए जंगल में गए थे, जहां एक शेर अचानक उनका पीछा करने लगा। यह देखकर लोगों की सांसें अटक गई। हालांकि शेर जैसे ही पास पहुंचा, ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और काफी आगे निकल गए। बाद में ड्राइवर ने गाड़ी धीरे कर ली, क्योंकि उसे लगा कि अब शेर पीछे छूट गया है, लेकिन थोड़ी ही देर में वो फिर से उनके पीछे आ जाता है। यह देखकर ड्राइवर फिर से गाड़ी भगाने लगता है।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वीडियो को गाड़ी में बैठे एक पर्यटक ने ही बनाया है, जिसे अब तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन