{"_id":"6a8fd532b9d04d4cb103d169","slug":"kids-dance-like-real-baraatis-while-watching-their-father-wedding-video-this-goes-viral-on-internet-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पापा की शादी का वीडियो देखते ही बच्चों ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया बोला- असली बाराती तो ये हैं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
पापा की शादी का वीडियो देखते ही बच्चों ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया बोला- असली बाराती तो ये हैं
Thu, 27 Aug 2026 12:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:00 PM IST
सार
Viral Video: पापा की पुरानी शादी का वीडियो टीवी पर चला तो बच्चों ने खुद को बाराती समझ लिया। बेटे-बेटी ने जमकर डांस किया और उनकी मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : एक्स @rareindianclips
विस्तार
घर में शादी का माहौल हो और बारात का जिक्र हो, तो बच्चों की उत्सुकता देखने लायक होती है। लेकिन अगर उन्हें अपने ही पापा की शादी की बारात में शामिल होने का मौका मिले तो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिल रहा है। बच्चों ने अपने पिता की पुरानी शादी का वीडियो टीवी पर देखा तो खुद को बाराती समझकर जमकर नाचने लगे। उनकी मस्ती देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
टीवी पर चल रही थी पापा की शादी की रिकॉर्डिंग
वीडियो में घर का लिविंग रूम नजर आ रहा है। सामने टीवी पर शादी की पुरानी रिकॉर्डिंग चल रही है। स्क्रीन पर बारात का नजारा है और पीछे ढोल-ताशों की आवाज सुनाई दे रही है। परिवार के बच्चे इस वीडियो को बड़े ध्यान से देख रहे हैं, लेकिन सिर्फ देखने तक ही नहीं रुके। बारात का माहौल देखते ही बच्चे खुद भी नाचने लगे। ऐसा लग रहा है जैसे वे अपने पापा की शादी में शामिल होकर उसी वक्त बारात का हिस्सा बन गए हों।
विज्ञापन
These kids dancing while playing their father’s marriage videos😂 pic.twitter.com/megM1LqHdI
— rareindianclips (@rareindianclips) August 25, 2026
विज्ञापन
बेटा-बेटी ने जमकर लगाए ठुमके
वीडियो में बच्चे किसी आम बाराती की तरह पूरे जोश में झूमते दिखाई देते हैं। खासकर बेटी का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। हाथ में गिलास और चम्मच लेकर वह जिस अंदाज में डांस कर रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी दोस्त की शादी में डांस फ्लोर पर धमाल मचा रही हो। बच्चों के एक्सप्रेशन भी काफी मजेदार हैं। वे पुराने वीडियो में चल रही बारात को देखकर पूरी तरह उसी माहौल में खोए नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई बच्चों की मस्ती
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स बच्चों की मासूमियत और उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सच्चे बाराती।" वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उसने पहली बार किसी आदमी को अपनी ही शादी का वीडियो देखते हुए देखा है। एक और यूजर ने बेटी के डांस पर लिखा कि उसमें तो अंकल वाली एनर्जी है। कुल मिलाकर, बच्चों का यह अंदाज पुराने शादी के वीडियो को भी एक बार फिर यादगार बना देता है।