फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   kidney intended for one patient was mistakenly transplanted into another with the same name in US

एक ही नाम और उम्र के थे दो मरीज, डॉक्टरों ने किसी और की किडनी किसी और में कर दी ट्रांसप्लांट

Sun, 01 Dec 2019 04:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
kidney intended for one patient was mistakenly transplanted into another with the same name in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक अस्पताल में एक ही नाम और उम्र के दो मरीज आए थे। डॉक्टरों ने गलती से किसी और की किडनी किसी और में ट्रांसप्लांट कर दी। 

विज्ञापन


अस्पताल का नाम लॉरडेस हॉस्पीटल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 51 वर्षीय एक शख्स की डॉक्टरों ने सफल तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की थी, लेकिन अगले दिन उन्हें पता चला कि वो किडनी उसी नाम वाले दूसरे मरीज को ट्रांसप्लांट करनी थी, जो प्राथमिकता सूची में ऊपर था, जबकि जिसकी ऑपरेशन किया गया, वो प्राथमिकता सूची में काफी नीचे था। यह घटना 18 नवंबर की है। 
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी है। अस्पताल का कहना है कि दोनों मरीजों के एक ही नाम और उम्र होने की वजह से ये गलती हो गई। बाद में 24 नवंबर को अस्पताल ने अपनी गलती सुधारते हुए पहले मरीज का भी सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल का कहना है कि फिलहाल दोनों मरीजों की स्थिति ठीक है और ऑपरेशन से उबर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया है। 

अस्पताल के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉक्टर रेगिनाल्ड ब्लेबर ने इस घटना पर कहा, 'हमारे 40 साल पुराने प्रतिष्ठित ट्रांसप्लांट प्रोग्राम में यह एक अभूतपूर्व घटना है। सुरक्षा और प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध संस्थान होने के नाते हमने तत्काल कदम उठाए ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed