{"_id":"6ad1da827ed4016c14030f92","slug":"jantar-mantar-chalo-game-goes-viral-play-as-a-protester-or-police-officer-see-netizens-reaction-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना ऐसा गेम, पुलिस बनकर बरसा सकते हैं डंडे, आंदोलनकारी बने तो करना होगा ये काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना ऐसा गेम, पुलिस बनकर बरसा सकते हैं डंडे, आंदोलनकारी बने तो करना होगा ये काम
Fri, 16 Oct 2026 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
Viral Video: ‘पीक लेवल क्रिएटिविटी’ क्या होती है, इसका अंदाजा जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट से जुड़े एक नए गेम को देखकर लगाया जा सकता है। इंटरनेट पर इस गेम की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसकी तुलना मशहूर वीडियो गेम जीटीए (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो) से कर रहे हैं तो कुछ इसके फीचर्स देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
ब्राउजर पर खेल सकते हैं गेम
- फोटो : एक्स@SatyamInsights1
विस्तार
इस गेम को 27 साल के एक आईटी प्रोफेशनल ने बनाया है। दिलचस्प बात यह है कि गेम बनाने वाला शख्स खुद को गेम डेवलपर नहीं बताता। उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से इस गेम को तैयार किया। उसके दिमाग में गेम को लेकर जो भी आइडिया आए, उसने उन्हें इसमें शामिल करने की कोशिश की। यही वजह है कि गेम के अलग-अलग फीचर्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आप ये गेम कैसे खेल सकते हैं।
विज्ञापन
आंदोलनकारी बने तो करना होगा ये काम
गेम शुरू करते ही आपको दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला आंदोलनकारी और दूसरा पुलिस। अगर आप आंदोलनकारी बनते हैं तो आपका मकसद लोगों का काफिला तैयार करना और उसे जंतर-मंतर तक पहुंचाना होता है। इस दौरान आपको पुलिस से बचकर आगे बढ़ना पड़ता है। गेम में जैसे-जैसे आपका काफिला बड़ा होता जाता है, आपके लिए आगे बढ़ना आसान हो सकता है। आप बैरिकेड्स तोड़ने और बाइक चलाने जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका काफिला पर्याप्त बड़ा नहीं हो पाता तो पुलिस आपको हिरासत में ले सकती है। यानी गेम में जंतर-मंतर तक पहुंचना भी इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन
Indian Game Developers Day by Day 📈 https://t.co/22yR1STlzN
— Satyam Patel (@SatyamInsights1) October 15, 2026
विज्ञापन
पुलिस बने तो डंडे और टियर गैस का इस्तेमाल
इस गेम में सिर्फ आंदोलनकारी बनने का ही ऑप्शन नहीं है। आप पुलिस बनकर भी खेल सकते हैं। इस भूमिका में पुलिसकर्मी की तरह डंडे का इस्तेमाल करने और आंदोलनकारियों पर कार्रवाई करने के फीचर्स दिखाए गए हैं। गेम बनाने वाला शख्स अपने वीडियो में पुलिस की भूमिका निभाते हुए इन फीचर्स को भी दिखाता है। इसमें टियर गैस यानी आंसू गैस छोड़ने का विकल्प भी बताया गया है।
ब्राउजर पर खेल सकते हैं गेम
‘जंतर-मंतर चलो’ की एक और खास बात यह है कि इसे ब्राउजर पर खेला जा सकता है। गेम बनाने वाले शख्स के मुताबिक, यह मल्टीप्लेयर भी है। यानी इसमें एक से ज्यादा खिलाड़ी खेल सकते हैं। एआई की मदद से तैयार किया गया यह गेम अब इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अनोखे कॉन्सेप्ट और आंदोलनकारी व पुलिस की भूमिका निभाने वाले फीचर्स की वजह से लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।