फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jaipur man made air conditioner with just seven bricks and table fan jugaad video viral

Viral Video: गर्मी से छुटकारा पाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, देखकर लोग बोले- 'गरीबों का एसी'

Tue, 21 May 2024 06:01 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 06:01 PM IST
सार

इन दिनों एक जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स ने पंखे और कुछ इंटों की मदद से जुगाड़ का एसी बना डाला है।

विज्ञापन
Jaipur man made air conditioner with just seven bricks and table fan jugaad video viral
जुगाड़ का वायरल वीडियो - फोटो : instagram/adpdeshpande

विस्तार

Jugaad Video Viral: देश के कई हिस्सों में लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग गर्मी से बचने के लिए गजब के जुगाड़ लगा रहे हैं। इन दिनों भी एक जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक शख्स ने पंखे और कुछ इंटों की मदद से जुगाड़ का एसी बना डाला है। जी हां, ये सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...  

विज्ञापन


देखें वीडियो-
 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Deshpande (@adpdeshpande)



गरीबों का एसी
भीषण गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने इस वीडियो में ऐसा गजब का जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर आप भी चकरा जाएंगे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक टेबल फैन और सात ईंटों की मदद से गजब का जुगाड़ लगाया है। यह जुगाड़ किसी एसी से कम नहीं है, जिससे ठंडी-ठंडी हवा का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस जुगाड़ वाले एसी का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'गरीबों का एसी' नाम दिया है। इसके अलावा बहुत से लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर adpdeshpande नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब कर 1 लाख 34 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इस वीडियो को करीब 11.3 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed