Viral Video: गुड़गांव में हुई इतनी भारी बारिश कि तैरते हुए बच्चे गए स्कूल, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं दो छोटे बच्चे तैरते हुए नजर आते हैं। एक बच्चा बिना सहारे के तैर रहा है, जबकि दूसरा बच्चा प्लास्टिक के ट्रैफिक डिवाइडर को पकड़ कर आगे बढ़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुड़गांव में हाल ही में हुई तेज बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ दी। बारिश इतनी ज्यादा हुई कि शहर की कई बड़ी सड़कों पर पानी भर गया। जगह-जगह जाम लग गया और कई गाड़ियां पानी में फंस गईं। कुछ गाड़ियां तो पूरी तरह डूब गईं और कई दिनों तक वहीं खड़ी रह गईं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे पानी से भरी सड़क पर तैरते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो लोगों के लिए हैरानी और चिंता का कारण बन गया है। वीडियो देखकर समझ आता है कि बारिश के बाद गुड़गांव की सड़कों की हालत कितनी खराब हो जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। सड़क के किनारे कई गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं दो छोटे बच्चे तैरते हुए नजर आते हैं। एक बच्चा बिना सहारे के तैर रहा है, जबकि दूसरा बच्चा प्लास्टिक के ट्रैफिक डिवाइडर को पकड़ कर आगे बढ़ रहा है। ये वही डिवाइडर होते हैं जो आमतौर पर सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए लगाए जाते हैं।
If you are living in Gurgaon, consider yourself unlucky as fate brought you here as a punishment for previously committed sins. You have to bear high living cost for worst infrastructure.
विज्ञापन विज्ञापन
Visuals of Sector 10A after today's rain@GabbbarSingh waht is your take on this? pic.twitter.com/DfQWu1a00C— ankur upadhyay (@ankurupadhyay04) July 31, 2025
गुड़गांव में बारिश के बाद जलभराव
इस वीडियो को एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया और तंज कसते हुए लिखा, "अगर आप गुड़गांव में रह रहे हैं तो मानिए कि आप अपने पुराने पापों की सजा भुगत रहे हैं। यहां रहने के लिए आपको न सिर्फ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, बल्कि खराब सिस्टम भी झेलना पड़ता है।" उस यूजर ने बताया कि यह वीडियो सेक्टर 10A इलाके का है और हाल ही की बारिश के बाद का है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की और नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया। एक यूजर ने लिखा, "हर बार बारिश के बाद गुड़गांव की सड़कों की हालत बद से बदतर हो जाती है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "हर साल सरकार नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, फिर भी पहली ही बारिश में सब बह जाता है। प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था तुरंत सुधारनी चाहिए। आखिरी बार ड्रेनेज सिस्टम कब बदला गया, किसी को याद भी नहीं।" तीसरे यूजर ने कहा, "विश्वास नहीं होता कि गुड़गांव जैसी जगह में पानी निकालने की कोई योजना ही नहीं है। हर तरफ सीमेंट की सड़कें हैं, लेकिन पानी के निकलने का रास्ता ही नहीं छोड़ा गया है। थोड़ी सी बारिश में सड़कें तालाब जैसी बन जाती हैं। और हैरानी की बात ये है कि ऐसे शहर में फ्लैट्स 50-100 करोड़ में बिक रहे हैं।"